Home Remedy for Stomach Problem: रात को चबा लें ये एक पत्ता, कब्ज और गैस की समस्या होगी गायब

Home Remedy for Stomach Problem: रात को ये एक पत्ता चबाने से कब्ज़ और गैस की समस्या दूर होगी, पाचन बेहतर होगा और सेहत भी बनी रहेगी।

Updated On 2025-09-18 15:39:00 IST

पेट की समस्या दूर करने के घरेलू उपाय (Image: Grok)

Home Remedy for Stomach Problem: कब्ज़ और गैस आजकल हर उम्र के लोगों में आम हो चुकी हैं। गलत खान-पान, कम पानी पीना, ये सब इन दिक्कतों को और बढ़ा देता है। वहीं दूसरी तरफ लोग तुरंत राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा खाने से शरीर पर side effects भी पड़ते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि यह समस्या जड़ से खत्म हो जाए, तो आपको बस एक छोटा-सा पत्ता रात को चबाने की आदत डालनी है। यह पत्ता है पान का पत्ता, जिसे लोग ज्यादातर स्वाद के रूप में खाते हैं। लेकिन इसके औषधीय फायदे कमाल के होते हैं।

पान का पत्ता क्यों है खास?

पान का पत्ता आयुर्वेद में एक औषधि माना गया है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करते हैं। खासकर यह पाचन तंत्र (digestive system) को दुरुस्त करने में बेहद कारगर है।

  • कब्ज को दूर करता है
  • पेट की गैस को बाहर निकालता है
  • एसिडिटी और अपच को कम करता है
  • पेट फूलने की समस्या को ठीक करता है

रात को पान का पत्ता खाने का तरीका

  • रात को सोने से लगभग 20 मिनट पहले एक ताज़ा पान का पत्ता लें। इसे अच्छे से धोकर सीधे चबाएं।
  • इसमें सुपारी या तंबाकू जैसी चीजें बिल्कुल न डालें। सिर्फ सादा पत्ता ही इस्तेमाल करें।

कब्ज से छुटकारा

कब्ज तब होती है जब आंतों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती। पान का पत्ता आंतों को ठीक करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इससे पेट हल्का रहता है और सुबह ताजगी महसूस होती है।

गैस और एसिडिटी से राहत

पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या आम है। पान का पत्ता खाने से पेट में बनने वाली गैस बाहर निकल जाती है। साथ ही यह पेट की जलन को भी शांत करता है।

डिटॉक्स में मददगार

रात को पान का पत्ता खाने से शरीर का डिटॉक्स भी तेज होता है। इससे पेट की दिक्कतें तो कम होती ही हैं, साथ ही स्किन के लिए भी ये फायदेमंद है।

इन चीजों के लिए भी बेहतर है पान पत्ता

  • यह oral health के लिए अच्छा है।
  • शरीर में सूजन (inflammation) को कम करता है।

किन लोगों को सावधान रहना चाहिए?

  • प्रेगनेंट महिलाएं पान का पत्ता खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • अगर आपको कोई डायबीटिज और बीपी है तो इसे न खाएं।
  • तंबाकू या सुपारी के साथ पान कभी न खाएं, क्योंकि इससे इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं।

अगर आप कब्ज़ और गैस जैसी पेट की समस्याओं से परेशान हैं और बार-बार दवा खाकर थक चुके हैं, तो बस यह आसान-सा घरेलू नुस्खा अपनाइए। रात को एक ताजा पान का पत्ता चबाकर खाइए और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कीजिए।

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों पर आधारित है। यह किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर या आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News