health tips: डायबिटीज है तो कौन सा आटा खाएं? जानें कैसे ब्लड शुगर को रखेगा कंट्रोल में

flour for diabetes: डायबिटीज में खाया जाने वाला आटा ब्लड शुगर लेवल पर गहरा असर डालता है। बेसन, जौ और कुट्टू जैसे आटे शुगर को कंट्रोल करने में मददगार हैं।

By :  Desk
Updated On 2025-06-17 14:52:00 IST

Best flours for diabetes

flour for diabetes: डायबिटीज यानी जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है। ऐसा तब होता है जब पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता या शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता। लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर से किडनी, नसों और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, शुगर कंट्रोल में रखने के लिए खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी है।

आपका रोज़ाना खाया जाने वाला आटा भी शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे 5 आटे की जो डायबिटीज में फायदेमंद हैं और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करते हैं।

बेसन (Chickpea Flour): बेसन भारतीय रसोई का आम हिस्सा है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी मध्यम स्तर का है। यह कार्बोहाइड्रेट्स के पाचन की गति को कम करता है, जिससे अचानक शुगर बढ़ने से बचाव होता है।

ओट्स का आटा (Oat Flour): पिसे हुए ओट्स से बना यह आटा बीटा-ग्लूकन नामक घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसका स्वाद बेहतर बनाने के लिए इसे अन्य आटे के साथ मिलाया जा सकता है।

जौ का आटा (Barley Flour): जौ के दानों से बना यह आटा लो GI वाला होता है और फाइबर से भरपूर होता है। यह शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है।

कुट्टू का आटा (Buckwheat Flour): ग्लूटन-फ्री और पोषक तत्वों से भरपूर कुट्टू का आटा डायबिटिक लोगों के लिए खास है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं।

(प्रियंका कुमारी)

(disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सामान्य जानकारी के लिए है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। डाइट को लेकर किसी भी सलाह या सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर/विशेषज्ञ से जरूर परामर्श लें। )

Tags:    

Similar News