गणपति बप्पा के 5 तरह के प्रिय मोदक: बेसन, अमृत, शाही मोतीचूर, पीनट-बटर और नारियल-गुलाब की रेसिपी
गणपति उत्सव के लिए बनाएं तरह-तरह के मोदक – बेसन मोदक, अमृत मोदक, शाही मोतीचूर, पीनट-बटर-चॉकलेट और नारियल-गुलाब मोदक। आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी के साथ भगवान गणेश को भोग अर्पित करें।
By : लाइफस्टाइल डेस्क
Updated On 2025-08-26 19:40:00 IST
गणपति बप्पा के 5 प्रिय मोदक: बेसन, अमृत, शाही मोतीचूर, पीनट-बटर और नारियल-गुलाब की रेसिपी
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणपति को मोदक बहुत प्रिय हैं। इस साल आप उन्हें घर पर बनाए गए 5 तरह के मोदक अर्पित कर सकते हैं। हम लाए हैं आसान और स्वादिष्ट रेसिपी – बेसन मोदक, अमृत मोदक, शाही मोतीचूर मोदक, पीनट-बटर-चॉकलेट मोदक और नारियल-गुलाब मोदक। इन्हें आप भोजन में भोग लगाने के लिए और त्योहार की खुशियों के लिए तैयार कर सकती हैं।
1. बेसन मोदक
सामग्री:
- मोटा बेसन – 1 कप
- घी – 1/2 कप
- चीनी बूरा – 1/2 कप
- भुनी खसखस – 1 बड़ा चम्मच
- गोंद – 1/2 छोटा चम्मच
- गुलकंद – 1/2 छोटा चम्मच
- कटे मेवे – 1/2 कप
सजाने के लिए: पिस्ता-बादाम कतरन और चांदी का वर्क
विधि:
- कटे मेवे और गोंद को घी में भूनें।
- बेसन को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
- गोंद और मेवे डालकर मिलाएं।
- खसखस, गुलकंद और चीनी मिलाएं।
- मोदक के सांचे में भरकर, बादाम-पिस्ता और चांदी वर्क से सजाएं।
2. अमृत मोदक
सामग्री:
- चावल का आटा – 1 कप
- उबली चना दाल – 1/2 कप
- गुड़ (कसा हुआ) – 1/4 कप
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- केसर – 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – चुटकी भर
- कटे मेवे – 2 छोटे चम्मच
- घी – 1 बड़ा चम्मच
- पानी – 4 कप
विधि:
- चना दाल मैश करके गुड़ डालकर पकाएं।
- केसर, इलायची और मेवे मिलाकर ठंडा करें।
- पानी और घी में आटा गाढ़ा होने तक पकाएं।
- हथेली पर फैलाकर भरावन भरें और मोदक का आकार दें।
- 10-12 मिनट भाप में पकाकर भोग लगाएं।
3. शाही मोतीचूर मोदक
सामग्री:
- बेसन – 2 कप
- दूध – 1/2 कप
- पीला/नारंगी रंग – 2-4 बूंद
- चीनी – 1.5 कप
- घी – आवश्यकतानुसार
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- कटे बादाम-पिस्ता – 1 बड़ा चम्मच
- केसर – कुछ रेशे
सजाने के लिए: चांदी का वर्क
विधि:
- चीनी और पानी से चाशनी बनाएं।
- दूध और रंग मिलाकर मलाईदार मिश्रण तैयार करें।
- बेसन में रंग मिलाकर पतला घोल बनाएं।
- घी में बूंदी बना कर चाशनी में डालें।
- इलायची, मेवे मिलाकर मोदक आकार दें और केसर व चांदी वर्क से सजाएं।
4. पीनट-बटर-चॉकलेट मोदक
सामग्री:
- मूंगफली – 1 कप
- मेल्टेड बटर – 2 छोटे चम्मच
- चीनी – 1 छोटा चम्मच
- शहद – 1 छोटा चम्मच
- मेल्टेड डार्क/मिल्क चॉकलेट
- कलरफुल स्प्रिंकल्स
विधि:
- मूंगफली भूनकर छिलका निकालें और पीस लें।
- बटर और शहद मिलाएं।
- सांचे से मोदक बनाएं।
- 10-15 मिनट फ्रिज में सेट करें।
- चॉकलेट में डुबोकर स्प्रिंकल्स से सजाएं।
5. नारियल-गुलाब मोदक
सामग्री:
- कंडेंस्ड मिल्क – 400 ग्राम
- मिल्क पाउडर – 240 ग्राम
- घी – 1/2 बड़ा चम्मच
- रोज सिरप – 1 बड़ा चम्मच
- लाल फूड कलर – 2-4 बूंद
भरावन:
- गुलकंद – 1 बड़ा चम्मच
- कसा नारियल – 1 बड़ा चम्मच
विधि:
- मिल्क पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क, घी और रोज सिरप मिलाकर गाढ़ा करें।
- फूड कलर मिलाएं।
- भरावन डालकर मोदक का आकार दें।
- फ्रिज में 5 मिनट रखें और भोग लगाएं।
रेसिपी: श्रुति आयंगर