Chhath Puja 2025 Mehndi: छठ पूजा पर हाथों में रचाएं ये 5 सुंदर Mehndi Designs, बढ़ जाएगी हाथों की शोभा

Chhath Puja 2025 पर हाथों में रचाएं खास मेहंदी डिजाइन। सूर्य भगवान, मंडला आर्ट, कैरी, मिनीमल और मोर पैटर्न वाले आसान और आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स जो छठ पूजा के लुक को बनाएंगे और भी खास।

Updated On 2025-10-25 11:28:00 IST

Chhath Puja 2025 Mehndi Design

Chhath Puja 2025 Special Mehndi Design: छठ पूजा का पावन पर्व आज (25 अक्टूबर 2025) से शुरू हो गया है। इस शुभ अवसर पर सूर्य देव की उपासना की जाती है। छठ पूजा के दिन महिलाएं पारंपरिक कपड़ों के साथ नई दुल्हनों के जैसे सजती हैं और छठी मैया की पूजा करती हैं। इसके साथ ही महिलाएं और लड़कियां हाथों में मेहंदी जरूर लगाती है, क्योंकि मेहंदी रचाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी हाथों में रचाने के लिए सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन देख रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ खास और यूनिक मेहंदी पैटर्न लेकर आंए है। यह डिजाइन दिखने में काफी आकर्षक है, जिसे आसानी से मिनटों में लगाया जा सकता है। आइए देखें कुछ सिंपल और सुंदर मेहंदी डिजाइन्स।

छठ पूजा पर हाथों में रचाएं ये सुंदर मेहंदी डिजाइन (Chhath Puja 2025 Special Mehndi Design) 

 1. सूर्य भगवान डिजाइन वाली मेहंदी 

छठ के पावन पर्व पर यदि आप खास और अलग मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो यह डिजाइन जरूर ट्राय करें। यह डिजाइन हाथों में काफी खूबसूरत लगेंगे और इन्हें बनाना काफी आसान है। थोड़े से अभ्यास के बाद आप इन डिजाइन को आसानी से क्रिएट कर सकेंगे। सूर्य देव  और छठ पूजा डिजाइन वाला यह मेहंदी पैटर्न हाथों की रौनक बढ़ाने का काम करेगा।  

2. मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन 

मंडला आर्ट मेहंदी हाथों में काफी सुंदर लगती हैं। इसे बनाने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। बारीक डिजाइन और गोल फूल पत्ती वाले पैटर्न हाथों की रौनक बढ़ा देते है। 

 3. कैरी मेहंदी डिजाइन 

कैरी मेहंदी डिजाइन बनाना काफी आसान है। इसे आप कुछ ही मिनटों में लगा सकते हैं। यह काफी सुंदर और आकर्षक लगते हैं। यदि आपके पास कम टाइम है मेहंदी लगाने के लिए तो यह डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। 

4. मिनीमल मेहंदी डिजाइन 

यदि आपको भरवां मेहंदी पसंद नहीं हैं तो आप मिनीमल मेहंदी पैटर्न ट्राय कर सकती हैं। यह दिखने में काफी सुंदर और आकर्षक होते हैं और इन दिनों ये डिजाइन काफी ट्रेंड में भी है।  

5. मोर मेहंदी डिजाइन 

इसके अलावा आप इस तरह के मोर पैटर्न वाली मेहंदी भी ट्राय कर सकती हैं। यह डिजाइन आपके हाथों की शोभा में चार-चांद लगा देंगे। इन्हें बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है।  




Tags:    

Similar News