Avoid Foods in Monsoon: मानसून में 5 चीजें भूलकर भी न खाएं, स्वाद के चक्कर में उठाना पड़ेगा नुकसान!
Avoid Foods in Monsoon: बारिश के दिनों में स्वाद के चक्कर में कुछ चीजों का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। जानते हैं इनके बारे में।
बारिश में शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें।
Avoid Foods in Monsoon: मानसून अपने साथ ठंडी हवाओं, भीगी मिट्टी की खुशबू और चाय-पकोड़े का स्वाद जरूर लाता है, लेकिन ये मौसम सेहत के लिहाज से कई चुनौतियां भी खड़ी करता है। बारिश के मौसम में नमी और गंदगी की वजह से बैक्टीरिया और वायरस बहुत तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग, डायरिया, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे में जरूरी है कि हम अपने खानपान में सतर्कता बरतें। कुछ ऐसी चीजें हैं जो मानसून में जितनी स्वादिष्ट लगती हैं, उतनी ही नुकसानदायक भी साबित हो सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी चीजें जिन्हें इस मौसम में खाने से बचना चाहिए, ताकि आप स्वाद के चक्कर में सेहत से समझौता न कर बैठें।
1. कटे फल और सलाद (Street Cut Fruits and Salad)
बारिश के मौसम में खुले में रखे कटे हुए फल और सलाद जल्दी संक्रमित हो जाते हैं। इनमें धूल, कीटाणु और मक्खियां आसानी से बैठ जाती हैं। बाहर से ऐसे फल खाने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया या पेट में इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा कि घर में ताजे फल काटकर तुरंत खाएं और बाहर के कटे फल पूरी तरह से अवॉयड करें।
2. हरा पत्तेदार सब्जियां (Leafy Vegetables)
पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी सब्जियों में मानसून के समय बैक्टीरिया और कीड़े बहुत जल्दी लगते हैं। इनमें मिट्टी और नमी अधिक होने से फंगल संक्रमण का खतरा रहता है। अगर इन्हें खाना हो तो अच्छी तरह धोकर और अच्छी तरह पकाकर ही सेवन करें, लेकिन कोशिश करें कि इस मौसम में इनका सेवन कम से कम किया जाए।
3. फ्राइड स्ट्रीट फूड (Fried Street Food like Samosa, Kachori)
बारिश के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाले समोसे, कचौरी, पकोड़े जैसे फ्राइड फूड अक्सर बासी तेल में बनाए जाते हैं। नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं। ये स्वाद तो देते हैं लेकिन पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर पर बना गरमागरम पकोड़ा या स्नैक ज्यादा सुरक्षित विकल्प होता है।
4. सी फूड (Seafood)
मानसून के दौरान समुद्र में तूफानी लहरों और प्रदूषण के कारण मछलियों और अन्य सी फूड में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह फूड जल्दी खराब होता है और ठीक से न पकने पर गंभीर बीमारियां दे सकता है। इस मौसम में सी फूड को पूरी तरह अवॉयड करना ही समझदारी है।
5. दही (Curd)
दही आमतौर पर हेल्दी मानी जाती है, लेकिन मानसून के दौरान इनकी तासीर ठंडी होती है जो गले और पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है। इससे सर्दी-जुकाम और बदहजमी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इस मौसम में गर्म तासीर वाली चीजें जैसे हल्दी वाला दूध या हर्बल काढ़ा बेहतर रहते हैं।
मानसून में अगर सेहतमंद रहना है तो खानपान में सावधानी बेहद जरूरी है। स्वाद के चक्कर में हम जो गलती करते हैं, उसका असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है। ऊपर बताई गई चीजों से जितना हो सके बचें और ताजगी व सफाई का ध्यान रखें। हेल्दी खाएं, सुरक्षित रहें।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)