Monsoon Places: मानसून में घूमने का अलग है मज़ा, देश की 5 जगहों की विजिट करें, यात्रा बन जाएगी यादगार

Monsoon Places: मानसून सीजन घूमने के लिहाज से बेहद मुफीद होता है। हरियाली और फुहारों का मौसम नजारों को और भी हसीं बना देता है।

Updated On 2025-06-07 14:59:00 IST
मानसून में घूमने वाली लोकप्रिय जगहें। 

Monsoon Places: मानसून सिर्फ ठंडी बौछारों और हरियाली का मौसम नहीं है, बल्कि ये उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन मौका भी होता है जो प्रकृति की गोद में कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं। बरसात के मौसम में भारत की कई जगहें निखर उठती हैं और उनका असली सौंदर्य सामने आता है। झरनों की गूंज, मिट्टी की सोंधी खुशबू और हरियाली से ढकी पहाड़ियां ये सब मिलकर ट्रैवल का मजा दोगुना कर देती हैं।

अगर आप भी इस मानसून में छुट्टी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ खास डेस्टिनेशन हैं जहां जाकर आप बारिश का असली आनंद ले सकते हैं। ये जगहें ना सिर्फ सुकून देती हैं, बल्कि रोमांच और नेचर लवर्स के लिए भी परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं भारत की 5 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जो मानसून में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन मानी जाती हैं।

मानसून में 5 जगहों की करें विजिट

लोनावला (महाराष्ट्र)

लोनावला मानसून में हरा-भरा स्वर्ग बन जाता है। मुंबई और पुणे से नजदीक होने की वजह से यह वीकेंड ट्रिप के लिए भी एकदम परफेक्ट है। यहां के झरने, पहाड़, भुशी डैम और टाइगर पॉइंट जैसी जगहें बारिश में और भी खूबसूरत लगती हैं। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं।

मेघालय – चेरापूंजी

दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगहों में से एक चेरापूंजी मानसून में अपनी असली रौनक पर होती है। यहां के जीवंत झरने, घने जंगल और जीवंत गुफाएं इस मौसम में देखने लायक होती हैं। खासतौर पर नोक्रेक नेशनल पार्क और डबल डेकर रूट ब्रिज पर्यटकों को खूब लुभाते हैं।

मुन्नार (केरल)

केरल का ये हिल स्टेशन मानसून में चाय के बागानों से ढका स्वर्ग लगता है। यहां की हरियाली, बादलों से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवा मानसून का जादुई अनुभव देती हैं। इडुक्की डैम, अट्टुकल वॉटरफॉल्स और एराविकुलम नेशनल पार्क यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

ऊटी (तमिलनाडु)

‘क्वीन ऑफ हिल्स’ के नाम से मशहूर ऊटी मानसून में और भी हसीन नजर आता है। नीलगिरी पहाड़ियों के बीच बसी ये जगह बादलों और हरियाली से ढक जाती है। ऊटी झील, बोटैनिकल गार्डन और डोडाबेटा पीक यहां की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं।

कुर्ग (कर्नाटक)

कुर्ग को ‘साउथ इंडिया का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। मानसून में ये जगह रोमांस और शांति दोनों का परफेक्ट मिश्रण है। यहां की कॉफी प्लांटेशन, एबी फॉल्स और मडिकेरी किला इस मौसम में देखने लायक होते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक ड्रीम डेस्टिनेशन है।

Tags:    

Similar News