Omega-3 Rich Foods: 5 चीजों में मिलेगा ढेर सारा ओमेगा-3, दिल से लेकर दिमाग तक रहेगा स्ट्रॉन्ग
Omega-3 Rich Foods: ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए बेहद जरूरी है। कुछ चीजों में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
ओमेगा 3 से भरपूर चीजें।
Omega-3 Rich Foods: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों का सही मात्रा में लेना बेहद जरूरी है। इन्हीं में से एक है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो दिल, दिमाग और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
ओमेगा-3 की कमी से हार्ट डिजीज, डिप्रेशन, स्किन प्रॉब्लम और आंखों की रोशनी कमजोर होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए डाइट में ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स शामिल करना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स जिनमें ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा पाई जाती है और इसकी कमी से होने वाले नुकसान।
5 चीजों में मिलेगा भरपूर ओमेगा 3
मछली: सैल्मन, सार्डिन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी फिश ओमेगा-3 का सबसे अच्छा स्रोत हैं। हफ्ते में 2-3 बार इनका सेवन करने से दिल की सेहत बेहतर रहती है और ब्रेन फंक्शन भी मजबूत होता है।
अलसी के बीज: अलसी के बीज शाकाहारियों के लिए बेहतरीन ओमेगा-3 स्रोत हैं। इन्हें स्मूदी, सलाद या आटे में मिलाकर खाया जा सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
अखरोट: अखरोट में भरपूर ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना 4-5 अखरोट खाने से याददाश्त तेज होती है और तनाव कम होता है।
चिया सीड्स: चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है। इन्हें पानी में भिगोकर स्मूदी, दही या डेजर्ट में मिलाकर खाया जा सकता है। यह वजन कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में भी मददगार हैं।
सोयाबीन और सोया प्रोडक्ट्स: सोयाबीन, टोफू और सोया मिल्क जैसे प्रोडक्ट्स में ओमेगा-3 की अच्छी मात्रा होती है। शाकाहारी लोगों के लिए यह हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर विकल्प है। यह हड्डियों और हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।