Piles Home Remedies: पाइल्स की समस्या ने कर दिया है परेशान? 5 देसी तरीकों से मिल सकती है राहत

Piles Home Remedies: पाइल्स एक बेहद दर्दनाक बीमारी है जो खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है। कुछ घरेलू उपाय इसमें राहत दिला सकते हैं।

Updated On 2025-10-11 11:14:00 IST

पाइल्स के लिए घरेलू नुस्खे।

Piles Home Remedies: अनियमित दिनचर्या, मसालेदार खाना और घंटों बैठकर काम करने की आदत के कारण पाइल्स (बवासीर) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ये परेशानी छोटी दिखने के बावजूद बेहद दर्दनाक होती है। पाइल्स में मल त्याग के समय दर्द, जलन, खुजली और सूजन जैसी दिक्कतें होती हैं, जो धीरे-धीरे जीवन की क्वालिटी पर असर डालती हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है।

लेकिन राहत की बात यह है कि पाइल्स के शुरुआती चरण में कई देसी घरेलू उपाय ऐसे हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में कुछ बेहद आसान नुस्खे बताए गए हैं जो शरीर की अंदरूनी गर्मी को शांत करते हैं और कब्ज जैसी जड़ समस्याओं को दूर करते हैं।

पाइल्स से राहत दिलाने वाले 5 घरेलू तरीके

त्रिफला चूर्ण का सेवन करें: त्रिफला एक प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि है जो पाचन को दुरुस्त करती है। रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लेने से कब्ज नहीं होता और पाइल्स की सूजन में राहत मिलती है।

एलोवेरा जेल का उपयोग करें: एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जलन और सूजन को कम करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाने से ठंडक और आराम मिलता है। इसे सुबह खाली पेट जूस के रूप में पीना भी फायदेमंद रहता है।

फाइबर युक्त भोजन करें: पाइल्स की जड़ में अक्सर कब्ज होती है। इसलिए फाइबर से भरपूर डाइट लेना बहुत जरूरी है। अपने भोजन में दलिया, ओट्स, हरी सब्जियां, सलाद और मौसमी फल जरूर शामिल करें। पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है ताकि शरीर डिटॉक्स हो सके।

गर्म पानी से सिट्स बाथ लें: दिन में दो बार गुनगुने पानी में 10-15 मिनट तक बैठना पाइल्स में राहत देता है। यह रक्त प्रवाह को सुधारता है और सूजन को घटाता है। पानी में थोड़ा नीम या हल्दी डालने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

नारियल तेल और कपूर का मिश्रण: एक चम्मच नारियल तेल में चुटकीभर कपूर मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से जलन और दर्द में राहत मिलती है। यह प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News