Potassium Deficiency: पोटैशियम की कमी बन न जाए बीमारी की वजह? खाने में इन चीजों को करें शामिल

Potassium Deficiency: पोटैशियम का शरीर में पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। जानते हैं किन चीजों में भरपूर पोटैशियम पाया जाता है।

Updated On 2025-10-02 16:22:00 IST
पौटेशियम से भरपूर चीजें रखेंगी हेल्दी।

Potassium Deficiency: शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए जितना जरूरी प्रोटीन, विटामिन और आयरन है, उतना ही अहम रोल पोटैशियम का भी है। यह मिनरल हमारी मांसपेशियों, हड्डियों और हार्ट की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। पोटैशियम की कमी लंबे समय तक बनी रहे तो हाई ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों में कमजोरी और हार्ट डिजीज जैसी बड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है।

पोटैशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और नर्वस सिस्टम को भी एक्टिव रखता है। इसकी कमी होने पर शरीर में थकान, मांसपेशियों में खिंचाव, चक्कर आना और दिल की धड़कन अनियमित होने जैसे लक्षण सामने आते हैं।

पोटैशियम से भरपूर 5 चीजें

केले: केला पोटैशियम का सबसे आसान और सस्ता सोर्स हैं। रोजाना एक केला खाने से बॉडी में पोटैशियम की मात्रा संतुलित रहती है और मसल्स मजबूत होती हैं। केले को एनर्जी का पावर हाउस भी माना जाता है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

पालक और हरी सब्जियां: पालक, सरसों, चुकंदर के पत्ते जैसे हरे पत्तेदार सब्जियां पोटैशियम से भरपूर होती हैं। ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इन्हें खाने से अन्य तत्वों की कमी भी पूरी होती है।

नारियल पानी: गर्मी में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी बेस्ट माना जाता है। यह पोटैशियम का नेचुरल सोर्स है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है। इसे पीने से बॉडी डिहाइड्रेशन से भी बचती है।

शकरकंद: शकरकंद में पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह एनर्जी बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए लाभकारी है। पाचन संबंधी समस्याओं में भी शकरकंद का सेवन फायदेमंद होता है।

दाल और बीन्स: राजमा, चना और मसूर दाल जैसे लेग्यूम्स पोटैशियम का बढ़िया सोर्स हैं। इनके नियमित सेवन से हार्ट को हेल्दी रहता है और एनर्जी लेवल बना रहता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News