Foods Avoid With Milk: दूध के साथ 5 चीजें भूलकर भी न खाएं, अनजाने में मुसीबत को दे सकते हैं बुलावा
Foods Avoid With Milk: दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों को खाया जाए तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
दूध के साथ 5 चीजों को खाने के नुकसान।
Foods Avoid With Milk: दूध को आयुर्वेद में संपूर्ण आहार माना गया है, जो शरीर को ताकत देने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें दूध के साथ या उसके तुरंत बाद खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?
दरअसल, कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो दूध के साथ रिएक्ट कर जाते हैं और पेट की गड़बड़ी, स्किन एलर्जी या टॉक्सिक रिएक्शन का कारण बन सकते हैं। खासकर अगर आप रोज़ाना दूध पीते हैं तो आपको यह जानना ज़रूरी है कि किन चीजों से इसका कॉम्बिनेशन नहीं बनाना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जो दूध के साथ नहीं खानी चाहिए।
1. खट्टी चीजें (नींबू, संतरा, आंवला)
दूध के साथ खट्टी चीजें खाना सबसे बड़ी गलती होती है। इसमें मौजूद एसिड दूध को फाड़ सकता है, जिससे पेट दर्द, गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे डाइजेशन भी बिगड़ सकता है।
2. मछली
आयुर्वेद के अनुसार मछली और दूध का कॉम्बिनेशन विष के समान होता है। इसे साथ खाने से स्किन एलर्जी, दाने या एक्जिमा जैसे लक्षण हो सकते हैं। इन दोनों की तासीर अलग होती है, जिससे शरीर पर उल्टा असर पड़ता है।
3. उड़द दाल
दूध के साथ उड़द दाल का सेवन भी नुकसानदायक माना जाता है। दोनों हैवी फूड्स हैं, जिससे पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है और कब्ज़ या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
4. नमकीन या नमक वाली चीजें
दूध और नमक का कॉम्बिनेशन त्वचा पर बुरा असर डाल सकता है। इससे पिंपल्स, दाग-धब्बे या स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। इन दोनों के बीच रिएक्शन शरीर में टॉक्सिक प्रभाव छोड़ सकता है।
5. अंडा
दूध और अंडा दोनों प्रोटीन से भरपूर हैं, लेकिन साथ में लेने पर यह शरीर में टॉक्सिन बना सकते हैं। खासकर जिन लोगों का डाइजेशन कमजोर है, उनके लिए यह कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकता है।
दूध से भरपूर पोषण मिलता है, लेकिन सही तरीके से इसका सेवन न किया जाए तो इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं। बेहतर होगा कि इन 5 चीजों को दूध के साथ या उसके तुरंत बाद खाने से बचें, ताकि आपका पाचन तंत्र और स्किन हेल्दी बनी रहे।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
(कीर्ति)