Boss Lady Look 2026: ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ट्रेंडी स्टाइल, ये ब्लेजर डिजाइन देंगे स्मार्ट लुक
Boss Lady Look 2026: जो महिलाएं ऑफिस जाती हैं, उनके लिए ट्रेंडी ब्लेजर डिजाइन, ये आपको मीटिंग से लेकर क्लाइंट से बातचीत करने तक स्मार्ट और स्टाइलिश दिखाएंगे।
ट्रेंडी ब्लेजर डिजाइन (Image: grok)
Boss Lady Look 2026: ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेहतरीन ब्लेजर होना बहुत जरूरी है। क्योंकि मीटिंग हो, चाहे क्लाइंट के साथ बातचीत, हर जगह आपको स्मार्ट और खूबसूरत दिखना होता है। वहीं बदलते समय के साथ दफ्तरों का फैशन भी बदल जाता है, इसलिए कुछ न कुछ नया पहनने का दिल करता है। ऐसे में हम आपके लिए लाएं हैं, 2026 में चलने वाले ट्रेंडी ब्लेजर डिजाइन...
डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर
डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर ऑफिस फैशन का सबसे बड़ा ट्रेंड माना जा रहा है। इस तरह के ब्लेजर में आगे की तरफ दो लाइन में बटन होते हैं, जो कमर को शेप देने के साथ शरीर को खूबसूरत दिखाते हैं। यह ब्लेजर खासतौर पर उन महिलाओं के लिए हैं, जो कुछ नया पहनना पसंद करती हैं। आप इसे स्ट्रेट फिट ट्राउजर या पेंसिल स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।
सिंगल-ब्रेस्टेड ब्लेजर
अगर आप ऑफिस लुक को सिंपल रखना चाहती हैं, तो ग्रे रंग का सिंगल-ब्रेस्टेड ब्लेजर आपके लिए सही है। इस तरह के ब्लेजर में बटन की एक ही लाइन होती है, जो लुक को प्रोफेशनल दिखाती है। ग्रे रंग की सबसे खास बात यह है कि यह हर स्किन टोन, और हर आउटफिट के साथ मैच हो जाता है। इस तरह के ब्लेजर ऑफिस लुक के लिए बेहतरीन लगते हैं।
ओवरसाइज ब्लेजर
ओवरसाइज ब्लेजर सिर्फ कैजुअल नहीं, बल्कि ऑफिस के लिए भी पहना जा सकता है। ब्लैक रंग का ओवरसाइज ब्लेजर उन महिलाओं के लिए है, जो ट्रेंड के साथ आराम भी चाहती हैं। यह ब्लेजर न सिर्फ आरामदायक होता है, बल्कि आपको एक मॉडर्न लुक देता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि, इसे कैजुअल लुक के लिए पहना जा सकता है। लेकिन ये ऑफिस लुक को भी बेहतरीन बनाता है।
2026 में ऑफिस के लिए नए तरह के ब्लेजर पहनना चाहती हैं, तो इन तीनों में से एक को ट्राई कर सकती हैं। चाहे आप डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर चुनें, सिंगल-ब्रेस्टेड ग्रे ब्लेजर या फिर ब्लैक ओवरसाइज ब्लेजर, यह तीनों आपको प्रोफेशनल और स्मार्ट लुक देंगे।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए
[haribhoomi.com] के साथ।
Image Credit- Pinterest