UP Police Constable Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी; Direct Link से ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में एडमिट कार्ड की लिंक एक्टिवेट कर दिया हैं।

Updated On 2024-02-13 19:09:00 IST
यूपी पुलिस के 546 पदों पर निकली भर्ती।

UP Police Constable Admit Card UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र की लिंक एक्टिवेट हो गई है। अभ्यर्थी यूपी पुलिस की आधिकारिक साइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को दो पाली में किया जायेगा।

परीक्षा केंद्र
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 6484 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

यूपी की सबसे बड़ी भर्ती
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा के तहत राज्य में 60 हजार से ज्यादा कांस्टेबल्स के पदों पर भर्ती निकली है। यह यूपी के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती भी है। बोर्ड की तरफ से एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं।

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड अपना Admit Card

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिस टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • इसे सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Similar News