EXCLUSIVE: विवादों में घिरे पूर्व MLA बृहस्पत सिंह का इंटरव्यू, किए बड़े खुलासे; देखें रविवार 7:55 बजे सिर्फ inh पर

विवादों में घिरे पूर्व MLA बृहस्पत सिंह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। बातचीत में ताजा बयान के साथ कई दूसरे मुद्दों पर भी तीखे सवाल किए गए और सिंह ने क्या खुलासे किए। यह जानिए रविवार रात 7:55 बजे सिर्फ INH24X7News पर।

Updated On 2025-11-08 22:48:00 IST

कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के ताजा बयान ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भूचाल ला दिया है। सिंह ने प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष बनाने के नाम पर वे 5-7 लाख रुपए की मांग हो रही है।

बलरामपुर, बैकुंठपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर व जशपुर जिलों से शिकायतें मिल रही हैं। दावेदारों को एक अज्ञात नंबर से कॉल आते हैं, जहां खुद को 'जरिता मैडम का पीए' बताकर कहा जाता है कि '5-7 लाख दो, तो जिलाध्यक्ष बना देंगे।' एक महिला की आवाज में ये बातें कही जाती हैं।

सिंह ने पूर्व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा टिकट वितरण के दौरान शैलजा ने कई प्रत्याशियों से पैसे ऐंठे थे, जिससे पार्टी कमजोर हुई। अब वही सिलसिला दोहराया जा रहा है।

इन आरोपों पर जरिता लैतफलांग ने टिप्पणी करने साफ इंकार कर दिया। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इसे 'निराधार व राजनीति से प्रेरित' बताते हुए खारिज किया। पार्टी ने सिंह पर मानहानि का केस दर्ज कर FIR करवा दी।

24 घंटे में बयान से पलटी मारी

बता दें कि विवाद बढ़ता देख 24 घंटे के भीतर ही बृहस्पत सिंह अपनी बात से पलट गए। लेकिन सवाल अब भी कायम हैं कि सिंह कांग्रेस पार्टी से आखिर चाहते क्या हैं और ऐसे विवादित बयान देने के पीछे उनकी मंशा क्या है?

सवाल यह भी है कि जब पार्टी में उनकी वापसी नहीं हो रही है, तो उन्हें दूसरी पार्टियों में अपना भविष्य क्यों नहीं दिखाई देता?

बृहस्पत सिंह ने क्यों कहा कि कांग्रेस में रह कर बोलने की आजादी नहीं है?

सभी सवालों के जवाब मिलेंगे-
INH और हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ इस एक्सक्लूसिव बातचीत में।

प्रसारण समय:
रविवार रात 7:55 PM
सिर्फ INH24X7News पर

यहां देखिए इंटरव्यू की एक झलक


Similar News