Exclusive: पूर्व MLA बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस और TS सिंह पर किए सनसनीखेज खुलासे; देखें वीडियो

पूर्व MLA बृहस्पत सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस में जिला अध्यक्ष बनाने के लिए 5–7 लाख रुपए की मांग हो रही है। सह प्रभारी पर गंभीर आरोप। पूरा इंटरव्यू देखें।

Updated On 2025-11-10 09:12:00 IST

कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने सरगुजा की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “सरगुजा आज भी राजनीतिक रूप से आज़ाद नहीं है। यहां कांग्रेस में वही होता है, जो यहां के महाराजा चाहते हैं।”

ये बातें उन्होंने INH-Haribhoomi के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहीं।

बृहस्पति सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने संगठन चुनावों को लोकतांत्रिक तरीके से कराने के लिए जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। इसके तहत पर्यवेक्षक सरगुजा आए, ब्लॉक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राय ली और उनके बयान भी रिकॉर्ड किए गए।

लेकिन अब गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। बृहस्पति सिंह के मुताबिक, जिन नेताओं ने जिला अध्यक्ष पद के लिए बायोडाटा दिया है, उन्हें जरिता मैडम के पीए और कुछ अन्य लोगों के फोन आ रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर कहा जा रहा है—

“5 से 7 लाख रुपए दे दो, जिला अध्यक्ष बनवा देंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि सरगुजा संभाग के 4 जिलों में कई कार्यकर्ताओं को ऐसे कॉल आ चुके हैं और इसकी जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें खुद दी है।

Exclusive बातचीत में बड़े खुलासे

बृहस्पत ने जो गंभीर आरोप लगाए हैं। उनसे सवाल यह उठता है कि वो कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हैं। पार्टी में उनकी वापसी हो नहीं पा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता हैं, तो फिर पैसे लेकर जिलाध्यक्ष बनाने की शिकायत बृहस्पत सिंह के पास ही क्यों आ रही है। आखिर बृहस्पत सिंह को कांग्रेस क्या चाहिए?

यहां देखिए पूरा इंटरव्यू

Full View

Tags:    

Similar News