देश के हालात पर युवाओं का कटाक्ष: वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल | Video में जानें सच
Video: देश के हालात पर कटाक्ष करता युवाओं का सॉन्ग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए 2014 से 2026 तक की सच्चाई और विशेषज्ञों की राय।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक व्यंग्यात्मक गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जो देश की मौजूदा स्थिति पर करारा कटाक्ष करता है। यह गीत न तो किसी मशहूर सिंगर ने गाया है और न ही किसी बड़ी म्यूजिक कंपनी ने इसे लॉन्च किया है। बल्कि यह एक साधारण मोबाइल से शूट किया गया वीडियो है, जिसमें कुछ युवा गाते नजर आते हैं।
वीडियो की खासियत यह है कि यह महंगाई, बेरोजगारी, राजनीति और सामाजिक हालात जैसे गंभीर मुद्दों पर गहरे सवाल उठाता है, जिसकी वजह से आम लोग हों या खास हस्तियां- सब इसे खूब शेयर कर रहे हैं। गीत के बोल हैं-
"देश हमारा कहां जा रहा... कहो नरेंद्र मजा आ रहा?")
यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के गुस्से और सवालों की आवाज बन चुका है!
2014 से 2024 तक: बदलती सियासी कहानी
2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिला। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण था नरेंद्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व। मोदी के प्रति जनता का आकर्षण, भरोसा और उम्मीद थी। मोदी के नेतृत्व जो करिश्मा हुआ, वह अटल बिहारी वाजपेयी और अडवाणी के दौर में भी बीजेपी नहीं कर पाई।
2019 में यह कहानी दोहराई गई, बल्कि और मज़बूती के साथ। मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने पहले से ज्यादा सीटें हासिल कीं।
लेकिन 2024 के चुनाव में तस्वीर बदली। स्पष्ट बहुमत की सरकार खंडित जनादेश में बदल गई और देश गठबंधन सरकार के दौर में पहुंच गया।
2014 बनाम 2026: देश कहां से कहां पहुंचा?
जब हम 2014 से आगे बढ़कर 2026 में खड़े हैं, तो देश में कई बड़े बदलाव साफ दिखाई देते हैं। भारत, 2014 में दुनिया की 10वीं–11वीं अर्थव्यवस्था माना जाता था, आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का दावा किया जाता है। सरकार आंकड़े दिखाती है। अर्थशास्त्री भी इस प्रगति को स्वीकार करते हैं।
लेकिन इसी के साथ सवाल भी उठते हैं-
- क्या इस आर्थिक तरक्की का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है?
- क्या अमीर और अमीर हुआ है और गरीब और पीछे छूट गया है?
- क्या आम नागरिक की ज़िंदगी में वास्तविक, सकारात्मक बदलाव आया है?
क्या ये बात सही है? क्या देश की जीवन व्यवस्था में बदलाव इसी रूप में आया है? क्या हर किसी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है। सवाल बहुतेरे हैं। जिनके जवाब तलाशने की कोशिश की गई।
इसी गंभीर विषय पर हरिभूमि और INH के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने विस्तृत चर्चा की। इस खास पेशकश का हिस्सा बने-
- डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान- बीजेपी प्रवक्ता
- डॉ. चरण सिंह- पूर्व चेयर प्रोफेसर, RBI
- प्रेम कुमार- वरिष्ठ पत्रकार
- डॉ. हिलाल अहमद- कांग्रेस प्रवक्ता
चर्चा का मुख्य विषय-
युवाओं के कटाक्ष से शुरू हुआ यह वायरल वीडियो आज देश की दिशा, विकास और भविष्य को लेकर एक बड़े विमर्श का कारण बन चुका है। ऐसे में सवाल उठता है-
क्या भारत की विकास यात्रा हर नागरिक के जीवन में समान रूप से सकारात्मक बदलाव ला पाई है?
इस गंभीर मुद्दे पर प्रवक्ताओं ने क्या कहा? वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है?
यह जानने के लिए यहां क्लिक करें और देखें पूरी बहस-