Sai Dhanshika: कौन हैं विशाल कृष्णा की होने वाली पत्नी साई धनशिका? इस दिन लेंगे सात फेरे

तमिल स्टार विशाल कृष्णा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन साईं धानशिका।

Updated On 2025-05-20 11:43:00 IST

Sai Dhanshika: साउथ फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों एक और स्टार जोड़ी की शादी को लेकर खासा चर्चा में है। बात हो रही है तमिल एक्ट्रेस साई धनशिका और एक्टर विशाल कृष्णा की, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान दोनों ने इस खुशखबरी को साझा किया, और यहां तक कि शादी की तारीख भी घोषित कर दी 29 अगस्त 2025, यानी उसी दिन जब विशाल अपना 48वां जन्मदिन मनाएंगे।

जहां फैन्स इस जोड़ी की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं, वहीं दोनों के बीच का 12 साल का उम्र का फासला भी चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं साई धनशिका और क्या है इस रिश्ते की कहानी।

कौन हैं साई धनशिका?

साई धनशिका तमिल सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'पेरनमई', 'मांजा वेलु' और 'निल गवानी सेलाथे' जैसी फिल्मों से करियर की शुरुआत की। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2016 में आई रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कबाली' से, जिसमें उन्होंने थलाइवा की बेटी का दमदार किरदार निभाया था। उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई और फैंस उन्हें “कबाली गर्ल” के नाम से भी पहचानने लगे।

बता दें कि तमिल फिल्मों के अलावा धनशिका ने तेलुगु इंडस्ट्री में भी काम किया है। ‘शिकारू’, ‘अंतिया तीर’ और ‘दक्षिणा’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं सराही गई हैं।

दो फिल्मफेयर अवॉर्ड कर चुकी हैं अपने नाम

धनशिका ने अपने एक्टिंग करियर में दो फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ अपने नाम किए हैं। उनकी परफॉर्मेंस में गहराई, सादगी और दमदारी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। उनकी आने वाली फिल्म ‘योगी दा’ भी रिलीज से पहले ही चर्चा में है।


इस दिन होगी शादी

विशाल कृष्णा जो तमिल सिनेमा के एक स्थापित अभिनेता हैं, साई धनशिका से 12 साल बड़े हैं। 20 नवंबर 1989 को जन्मीं धनशिका इस वक्त 35 साल की हैं, जबकि विशाल 29 अगस्त को 48 साल के हो जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए विशाल का बर्थडे ही चुना है।

हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन मीडिया गलियारों में इनकी दोस्ती को लेकर लंबे समय से चर्चा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों कई सालों से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं, और अब इस दोस्ती को प्यार में बदलते हुए सात फेरे लेने जा रहे हैं।


फैंस कर रहे हैं शादी का इतंजार 

जब से इस जोड़ी ने शादी की घोषणा की है, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस को अब बेसब्री से इस स्टार कपल की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। इंडस्ट्री से भी दोनों को खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं।


काजल सोम 

Similar News

Indian Idol 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन: 43 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ देहांत, संगीत जगत में शोक की लहर

‘कांतारा चैप्टर 1’ऑस्कर 2026 में हुई नॉमिनेट: ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई, कहा- 'ये इतिहास है'