Sunjay Kapur Wife: करिश्मा से पहले ये डिजाइनर थी संजय कपूर की पत्नी; विद्युत जामवाल की मंगेतर, रणबीर संग रहा अफेयर
संजय कपूर के निधन से जुड़ी खबरों के बीच एक बार फिर उनकी पत्नियों की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी के बारे में।
Sunjay Kapur Wife: उद्योगपति संजय कपूर की 53 साल की उम्र में निधन की खबर ने न सिर्फ कॉरपोरेट जगत को, बल्कि बॉलीवुड और शोबिज़ वर्ल्ड को भी हिला कर रख दिया है। संजय कपूर ने अपनी जिंदगी में तीन बार शादी की लेकिन उनकी पहली पत्नी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी हैं, जो कि एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर, सोशलाइट और सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं।
संजय कपूर और नंदिता महतानी की शादी साल 1996 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता महज़ चार साल ही चला और साल 2000 में दोनों का तलाक हो गया। नंदिता दिल्ली के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके भाई भरत महतानी और बहन अनु महतानी का संबंध भी बिजनेस और हाई-प्रोफाइल फैमिलीज़ से है।
रणबीर कपूर और डिनो मोरिया से रहा नाता
नंदिता महतानी का नाम समय-समय पर कई बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदिता ने 2000 के दशक में डिनो मोरिया को डेट किया था और उनके साथ प्लेग्राउंड नाम से एक फैशन ब्रांड भी शुरू किया था। साथ ही, उनका नाम अभिनेता रणबीर कपूर से भी जुड़ चुका है। साल 2017 में दिए इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा था, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि बड़े होते हुए मैं उस पर मोहित हो गया था। मुझे वह सुंदर, सरल और मिलनसार लगी, वह उस सोशलाइट से बिलकुल अलग थी जिसे वह बताया जाता है। हम डिनर के लिए बाहर गए, यह कोई गंभीर बात नहीं थी। मां जानती थी कि मुझे उस पर क्रश है।"
विद्युत जामवाल से हुई थी सगाई
नंदिता और एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने साल 2021 में ताजमहल के सामने एक खास अंदाज़ में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए।
विराट कोहली की स्टाइलिस्ट
साल 2012 से नंदिता कई बॉलीवुड सेलेब्स को स्टाइल कर रही थीं। नंदिता खास तौर पर क्रिकेटर विराट कोहली के लिए स्टाइलिस्ट रही हैं। ET Panache के साथ 2019 के एक इंटरव्यू में नंदिता ने कहा था, "विराट की स्टाइल बेमिसाल है, जो उनके अंतर्निहित मजबूत व्यक्तित्व से उपजी है। वह स्पोर्टी कैजुअल लुक पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें कभी-कभार ड्रेस अप करना भी पसंद है।"
संजय कपूर की अन्य शादियां
संजय कपूर ने साल 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं – समायरा और कियान। इसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली।
काजल सोम