Sara Ali Khan BF: रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग सारा अली खान हुईं स्पॉट, जानें कौन हैं अर्जुन बाजवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में एक बार फिर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बजवा के साथ नजर आईं। जिसके बाद दोनों के रिश्ते को और हवा मिल गई।

Updated On 2025-07-29 19:29:00 IST

सारा अली खान और अर्जुन बाजवा

Who is Arjun Bajwa: बॉलीवुड गलियारों में फिल्मी सितारों के लव अफेयर ज्यादा समय तक छिपे नहीं रहते। इन दिनों एक्ट्रेस सारा अली खान भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह दिल्ली के एक गुरुद्वारे में अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ नजर आईं। जैसे ही इस मुलाकात का वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि क्या अर्जुन और सारा डेट कर रहे हैं?

इससे पहले भी इस जोड़ी को साथ स्पॉट किया जा चुका है। बीते साल दोनों को केदारनाथ मंदिर के दर्शन करते देखा गया था तब से ही सारा अली खान के लव अफेयर की खबरें हवा में थी।

कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?
अर्जुन प्रताप बाजवा ने अपने करियर की शुरुआत कैमरे के पीछे की थी। 2015 की फिल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इसके बाद वे 'बैंड ऑफ महाराजाज़' में एक्टिंग करते दिखे।


अर्जुन एक म्यूजीशियन भी हैं। वह फ्यूजन स्टाइल में गाने बनाते हैं। उनके फेमस गानों में थिंकिंग अबाउट यू, हेलकैट, एनरूट और पर्दा (Tech Panda और Kenzani के साथ) जैसे गाने शामिल हैं। 

फिटनेस और फॉलोअर्स का क्रेज
अर्जुन एक फिटनेस फ्रीक आइकन और मार्शल आर्ट्स के शौकीन हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 60 हजार से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं जिनमे मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, हरनाज़ कौर संधू और रिद्धिमा पंडित जैसे सितारे भी शामिल हैं।

फिलहाल सारा या अर्जुन में से किसी ने भी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। हालांकि सामने उनके वीडियो से दोनों के बीच अफेयर होने की सुर्खियां तेज हो गई हैं।

Tags:    

Similar News