Photos: विराट कोहली के साथ IPL ट्रॉफी थामे झूमीं अनुष्का शर्मा, RCB की ऐतिहासिक जीत से इमोशनल हुआ कपल
18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की। विराट कोहली की इस ऐतिहासिक जीत में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ जश्न मनाते नजर आईं।
RCB के IPL जीत के बाद विराट-अनुष्का के मोमेंट्स हुए कैद
Virat Kohli-Anushka Sharma Photos: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने पूरे दिल से मनाया। विराट का 18 साल का सपना आखिरकार पूरा हुआ, और इस सुनहरे पल का गवाह बना अहमदाबाद का मैदान।
जश्न में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा
मैच के बाद अनुष्का शर्मा विराट के साथ मैदान पर आ गईं और पूरी टीम के साथ जश्न में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अनुष्का को विराट के साथ ट्रॉफी थामे हुए देखा गया, दोनों के चेहरों पर खुशी और गर्व की चमक साफ झलक रही थी।
मैच खत्म होने के बाद विराट पहले तो भावुक होकर अनुष्का को गले लगाते नजर आए। फिर वह दौड़कर उनके पास पहुंचे और खुशी से गले लगे। अनुष्का ने उन्हें गाल पर किस किया और विराट ने उनके माथे पर प्यार भरा किस दिया। यह रोमांटिक पल इंटरनेट पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस बोले - 'ये जीत अनुष्का की भी है'
ट्रॉफी के साथ विराट और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एक फैन ने लिखा, "आखिरकार विराट और अनुष्का की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर मिल गई।" वहीं एक अन्य यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, "लोग उन्हें 'पनौती' कहते थे, लेकिन अनुष्का शर्मा 11 सालों से विराट के साथ खड़ी रहीं। ये ट्रॉफी उनकी भी है।" फैंस का कहना है कि विराट ने सिर्फ मैदान पर नहीं, जिंदगी में भी आज सब कुछ जीत लिया है।
विराट ने जीत अनुष्का को समर्पित की
मैच के बाद विराट कोहली ने अपनी जीत का श्रेय अनुष्का शर्मा को दिया। उन्होंने कहा, "ये उनके लिए भी 11 सालों का सफर रहा है। लगातार मैचों में आना, मुश्किल समय देखना, हर बार जीत के करीब पहुंचकर चूक जाना... आपके जीवनसाथी आपके लिए जो त्याग करते हैं, जो समर्थन देते हैं, वो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।"
उन्होंने आगे कहा, "जो कुछ अनुष्का ने मेरे साथ महसूस किया, जो भावनात्मक उथल-पुथल उसने झेली, वो अद्भुत है। वो खुद बेंगलुरु की हैं, RCB से उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा है। यह जीत उनके लिए भी बहुत खास है, और वो इस पर गर्व करेंगी।"