Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण के लुक पर फिदा हुए रणवीर, पोस्ट पर किया फ्लर्टी कमेंट; फैंस बोले- pookie
दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनके लेटेस्ट फोटो पर रणवीर सिंह फिदा हो गए। और उनके फ्लर्टी अंदाज को देखकर लोग उन्हें pookie बता रहे हैं।
दीपिका पादुकोण के लुक पर फिदा हुए रणवीर, पोस्ट पर किया फ्लर्टी कमेंट।
Ranveer Singh: बॉलीवुड के लविंग कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रोमांटिक अंदाज हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में रणवीर सिंह संग उनकी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर' को देखने मूवी डेट नाइट पर गईं थी।
इस डेट नाइट के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। इस दौरान दीपिका ने काले रंग का स्ट्रक्चर्ड जैकेट पहना हुआ है, जिसमें गोल्डन बटन लगे हैं। नीचे उन्होंने डार्क-डेनिम jeans पहनी हैं। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों पर अब तक 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रणवीर सिंह ने भी अपनी पत्नी की पोस्ट पर कमेंट किया है। रणवीर ने फ्लर्टी अंदाज में लिखा, " “JAAN HI LELE"। साथ ही, उन्होंने नाइफ इमोजी का भी इस्तेमाल किया। इस कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया। और कई यूजर्स ने रणवीर सिंह के इस रोमांटिंक अंदाज को देखते हुए उन्हें "pookie" तक कह दिया। इस प्यारी और मजेदार फ्लर्टी कमेंट ने न केवल दीपिका की पोस्ट को और भी खास बना दिया, बल्कि इंटरनेट पर फैंस के बीच भी हलचल मचा दी।
वहीं, कई सेलेब्स ने भी उनके तस्वीर पर कमेंट किया है। फेमस पर्सनलिटी ऑरी ने कमेंट करते हुए लिखा, "Slayed।"
दीपिका ने 'धुरंधर' पर दिया रिव्यू
दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' देखकर अपनी राय दी है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म लगभग तीन घंटे तीस मिनट की है और हर मिनट देखने लायक है। दीपिका ने फैंस से कहा कि वे जल्दी से जाकर यह फिल्म सिनेमाघरों में देखें। उन्होंने रणवीर पर गर्व भी जताया और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही अजय खन्ना ने भी एक खास किरदार निभाया है, जिसमें उन्होंने शांत लेकिन खतरनाक इंसान की भूमिका दिखाई है। इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ₹27 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और लोगों को काफी पसंद आ रही है।