Alia Bhatt: गणतंत्र दिवस पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट का सिंपल लुक, सफेद कुर्ती में आईं नजर

Alia Bhatt: गणतंत्र दिवस पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट का सफेद कुर्ती-पैंट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस तरह का आउटफिट आप किसी खास कार्यक्रम में जाने के लिए ट्राई कर सकती हैं।

Updated On 2026-01-26 18:35:00 IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Image: varindertchawla)

Alia Bhatt: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट सफेद कुर्ती और पैंट में नजर आईं हैं। इस खास लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अगर आप किसी कार्यक्रम में जाने वाली हैं, तो इस तरह का कुर्ती सेट ट्राई कर सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक, आलिया भट्ट ने द लूम ब्रांड का एक खूबसूरत व्हाइट कॉटन कुर्ती सेट पहना है। इस कुर्ती का फैब्रिक साफ्ट होने के साथ हल्का है। इसलिए यह आपको आराम और स्टाइल दोनों देता है। ट

कुर्ती के साथ स्ट्रेट-कट पैंट् पहना है

आलिया ने इस कुर्ती के साथ मैचिंग स्ट्रेट-कट पैंट पहना हुआ है। पैंट का सीधा कट कुर्ती के साथ खूबसूरत लग रहा है। इस तरह का कुर्ती-पैंट सेट उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो कम्फर्ट के साथ स्मार्ट दिखना चाहती हैं।

आलिया की हेयरस्टाइल कैसे ही

इस बार आलिया ने अपने बालों को पीछे की तरफ बांधा हुआ है। बालों का यह स्टाइल उनके चेहरे को पूरी तरह से दिखा रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि आलिया सिंपल लुक के साथ किस तरह का हेयरस्टाइल करती हैं।

बिना मेकअप नजर आईं आलिया

आलिया ने किसी भी तरह का फाउंडेशन, आई मेकअप या लिपस्टिक नहीं लगाई है। इसके बावजूद उनका चेहरा नेचुरल ग्लो कर रहा है। यानी नेचुरल ब्यूटी किसी भी हेवी मेकअप से ज्यादा असरदार होती है।

रणबीर कपूर का कैजुअल लुक

आलिया के साथ रणबीर कपूर भी कैजुअल लुक में नजर आए हैं। उन्होंने आरामदायक कपड़े पहने हुए हैं, जो उनको कूल और स्मार्ट दिखा रहे हैं। रणबीर ने शार्ट्स और सिंपल टी-शर्ट पहनी हुई है, उनके टी-शर्ट पर बेहतरीन डिजाइन किया गया है।

फैंस कर रहे जमकर तारीफ

जैसे ही आलिया और रणबीर का वीडियो सामने आया, वैसे ही फैंस ने प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं। किसी ने आलिया को “नेचुरल ब्यूटी क्वीन” कहा, तो किसी ने “रियल कपल गोल्स” बताया है।

Tags:    

Similar News

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने का ऐलान: भावुक हेमा मालिनी बोलीं- 'यह सम्मान उन्हें बहुत पहले मिल जाना चाहिए था'