Nadeem Khan arrested: 'धुरंधर' एक्टर नदीम खान यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, 10 साल तक नौकरानी का किया दुष्कर्म

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' के अभिनेता नदीम खान को घरेलू कर्मचारी के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लगभग 10 साल तक दुर्व्यवहार करने का आरोप है।

Updated On 2026-01-26 15:20:00 IST

'धुरंधर' अभिनेता नदीम खान को दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Nadeem Khan arrested: हाल ही में बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में नजर आ चुके अभिनेता नदीम खान को मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पर लगभग दस साल तक एक घरेलू कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। नदीम ने महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जानिए पूरी खबर।

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

पीड़िता ने मालवानी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि नदीम खान ने कई बार उनका यौन शोषण किया और विवाह का झूठा वादा किया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन जब अभिनेता ने विवाह का वादा पूरा नहीं किया और मानसिक प्रताड़ना बढ़ गई, तो उन्होंने पुलिस की मदद लेने का निर्णय किया।

मालवानी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारी बताते हैं कि जांच प्रारंभिक चरण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई इस बात पर निर्भर करेगी कि पूछताछ और सबूतों से क्या तथ्य सामने आते हैं।

अभिनेता नदीम खान कौन हैं?

नदीम खान ने फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाए हैं। वह-  मीमी (2021), वध (2022), मैं लड़ेगा (2024), धुरंधर (2025)। सोशल मीडिया से यह पता चलता है कि वह थिएटर कलाकार भी हैं। उनकी अगली फिल्म वध 2 6 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होने वाली है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं।

2022 में नदीम खान को कौन बनेगा करोड़पति के एक प्रोमो में अमिताभ बच्चन के साथ भी देखा गया था।

अभी तक नदीम खान या उनकी टीम की ओर से गिरफ्तारी और आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस जांच के दौरान ही मामले के आगे के पहलुओं और सबूतों का खुलासा होगा।

Tags:    

Similar News

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने का ऐलान: भावुक हेमा मालिनी बोलीं- 'यह सम्मान उन्हें बहुत पहले मिल जाना चाहिए था'