Viral Video: शो में बीवी और गर्लफ्रेंड को साथ लाया शख्स, संजय दत्त-सुनील शेट्टी के उड़ गए होश!

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए एपिसोड में हंसी का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। एक फैनशो में अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड को साथ लेकर पहुंचा, जिसे देखकर संजय दत्त और सुनील शेट्टी हैरान रह गए।

Updated On 2025-09-05 18:40:00 IST

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में संजय दत्त और सुनील शेट्टी नजर आएंगे।

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज- संजय दत्त और सुनील शेट्टी शो में गेस्ट बनकर आएंगे जो अपनी दोस्ती के किस्से बताएंगे और ढेर सारी मस्ती करते दिखाई देंगे। लेकिन इस बार ऑडियंस के बीच एक ऐसा फैन आया जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल वह शो में अपनी बीवी और गर्लफ्रेंड दोनों को साथ लेकर पहुंच गया जिसके बाद हर किसी ने हैरानी से माथा पकड़ लिया।

वीडियो हो रहा वायरल

शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें ऑडियंस  में बैठा एक दर्शक खड़ा होकर कपिल से कहता है, "मैं बहुत सारी फिल्में देखता हूं, और मेरी असल जिंदगी में कुछ बहुत दिलचस्प हुआ है। आज मैं अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों के साथ आया हूं।" यह सुनकर कपिल शर्मा, संजय दत्त और सुनील शेट्टी हैरान रह जाते हैं।

सुनील शेट्टी तो अपनी सीट से उठकर खड़े हो गए, जोरदार तालियां बजाईं और उस फैन के पास जाकर उसकी हिम्मत की तारीफ की। इसके बाद संजय दत्त खुद उस फैन के पास गए और मजाकिया अंदाज में बोले, "ये आपने कैसे किया? हमें भी सिखा दीजिए।" सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं।

संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने सुनाए मजेदार किस्से

शो के एक प्रोमो में संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक बार वे गलती से संजय के पिता सुनील दत्त के विरोध में चुनाव प्रचार करने वाले थे।

Full View

सुनील शेट्टी ने बताया, “संजय ने अपने एक दोस्त के लिए प्रचार करने की हामी भर दी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह उम्मीदवार उनके पिताजी के खिलाफ खड़ा है।” इस पर संजय ने हंसते हुए कहा, “मुझे याद ही नहीं रहा यार।”

ये नया एपिसोड शनिवार (6 सितंबर) को नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे स्ट्रीम होगा। 

Tags:    

Similar News