संपत्ति विवाद: संजय-करिश्मा की प्राइवेट चैट लीक, भारत छोड़ पुर्तगाली नागरिकता दिलाने की हुईं बातें

संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में नया खुलासा हुआ है। संजय अपने पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के संपर्क में थे और विदेशी नागरिकता दिलाने में उनकी मदद कर रहे थे।

Updated On 2025-09-11 12:32:00 IST

संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति में करिश्मा कपूर के बच्चों ने हिस्सा मांगा है। 

Sunjay Kapur-Karisma Kapoor: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में एक नया मोड़ आया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर नए दस्तावेज़ों से पता चला है कि संजय कपूर अपनी पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के संपर्क में थे और उन्हें व उनके दोनों बच्चों को पुर्तगाली नागरिकता दिलवाने में मदद कर रहे थे।

कोर्ट में पेश हुए दस्तावेजों में बड़ा खुलासा

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में पेश दस्तावेज़ों में दावा किया गया है कि संजय और करिश्मा के बीच पर्सनल बातचीत होती थी। इन दस्तावेज़ों में व्हाट्सएप चैट्स और अन्य प्रूफ शामिल हैं। इनमें दोनों के बीच पर्सनल बातचीत हुई जिसमें संजय, करिश्मा और बच्चों के लिए विदेशी नागरिकता दिलाने की तैयारी में थे।

एक चैट में संजय ने करिश्मा को लिखा था, "भारत दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता", जिससे साफ है कि उन्हें भारतीय पासपोर्ट छोड़ना पड़ेगा। अब हाईकोर्ट इन दस्तावेजों की कानूनी वैधता की जांच करेगा।

ये भी पढ़ें- 30,000 करोड़ पर विवाद: करिश्मा के बच्चों ने सौतेली मां पर लगाया जायदाद हड़पने का आरोप, क्यों मांग रहे हिस्सा? जानें

संपत्ति में बच्चों ने मांगा हिस्सा

बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में करिश्मा कपूर के बच्चों- समायरा और कियान ने एक याचिका दाखिल की, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। उन्होंने संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर जाली वसीयत तैयार कर उन्हें संपत्ति से दूर रखने का आरोप लगाया है।

प्रिया के वकीलों ने दावा किया कि यह मुकदमा बनता ही नहीं है क्योंकि बच्चों को पहले ही एक ट्रस्ट से ₹1900 करोड़ की संपत्ति मिल चुकी है। लेकिन बच्चों ने यह याचिका तब दाखिल की, जब 30 जुलाई को पारिवारिक बैठक में प्रिया ने 21 मार्च 2025 को तैयार की गई एक वसीयत पेश की, जिसमें बच्चों को संपत्ति से बाहर रखा गया था।

ये भी पढ़ें- संजय कपूर की संपत्ति पर विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने सुना करिश्मा कपूर के बच्चों का पक्ष, मांगा सभी संपत्तियों का ब्यौरा

संजय कपूर की रहस्यमयी मौत

गौरतलब है कि संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी, और यह भी कहा गया कि उन्होंने खेल के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी।

Tags:    

Similar News