संजय कपूर की संपत्ति पर विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने सुना करिश्मा कपूर के बच्चों का पक्ष, मांगा सभी संपत्तियों का ब्यौरा

Sanjay Kapoor property Dispute
X

करिश्मा कपूर के बच्चे अपने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की 30000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आज इस पर सुनवाई हुई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली हाईकोर्ट में आज से इस मामले पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने जहां अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर जाली वसीयत तैयार करने का गंभीर आरोप लगाया है, वहीं प्रिया कपूर के अधिवक्ता की ओर से इस मामले को खारिज किए जाने की मांग की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर के बच्चों में 20 साल की समायरा और 14 साल के कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेवा के खिलाफ वाद दायर किया। उन्होंने अपनी सौतेली मां पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करने के लिए वसीयत में जालसाजी करने का आरोप लगाया है।

बच्चों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने तर्क दिया कि वसीयत जल्दबाजी में पढ़ी गई थी, ट्रस्ट डीड को रोक दिया गया था और संदिग्ध परिस्थितियाँ मौजूद थीं। उन्होंने वसीयत को फर्जी होने का दावा करते हुए कहा कि हम दिवंगत संजय कपूर की संपत्ति में बंटवारा चाहते हैं। अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने संजय कपूर की मृत्यु की कुछ तारीखों पर माननीय अदालत का ध्यान खींचा।

अधिवक्ता जेठमलानी ने कहा कि प्रिया कपूर की ओर से पहले वादी पक्ष को बताया था कि कोई वसीयत नहीं है। कुछ संपत्ति एक ट्रस्ट के पास है। इसके बाद जो वसीयत पेश की गई, उसमें कई संदिग्ध परिस्थितियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने पिता की संपत्ति की पूरी जानकरी नहीं दी गई और प्रिया कपूर ने जानबूझकर कई बातों को छिपाए रखा।

वहीं, प्रिया कपूर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने तर्क दिया कि यह मुकदमा विचारणीय नहीं है। हालांकि अधिवक्ता जेठमलानी ने इस मामले को सुनवाई योग्य बताया। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की मौत के बाद सभी संपत्तियों की जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों से इस पर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर की तिथि तय कर दी गई है।

करिश्मा कपूर के बच्चों का है ये आरोप

करिश्मा कपूर के बच्चों का आरोप है कि जब उनके पिता संजय कपूर की मौत हुई, उसके बाद उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर ने दावा किया था कि उनके पिता की कोई भी वसीयत नहीं है। सारी संपत्ति आरके फैमिली ट्रस्ट के पास है। संपत्ति बंटवारे को लेकर दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई। 21 मार्च 2025 को उनकी सौतेली मां ने दस्तावेज पेश कर उसे उनके पिता की वसीयत बता दिया। बच्चों ने इस दस्तावेज को जाली बताया। बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर, संजय कपूर की मां रानी कपूर और वसीयत की कथित निष्पादक महिला को भी पक्षकार बनाया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story