Sonam Kapoor: लंदन फैशन वीक में सोनम का अनोखा लुक, गोडावण पक्षी ने खींचा ध्यान

Sonam Kapoor: लंदन फैशन वीक में एक्ट्रेस सोनम कपूर का स्टाइलिश लुक बना खास, जहां फैशन के साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिला।

Updated On 2025-09-22 21:21:00 IST

एक्ट्रेस सोनम कपूर का अनोखा लुक (Image: sonamkapoor/instagram)

Sonam Kapoor: फैशन सिर्फ खूबसूरती दिखाने या ट्रेंड सेट करने का साधन नहीं है, बल्कि यह विचारों और सामाजिक संदेशों को दुनिया तक पहुंचाने का मंच भी बन सकता है। यही वजह है कि बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर जब भी किसी फैशन शो में नजर आती हैं, तो वह सिर्फ कपड़े पहनकर नहीं जातीं, बल्कि अपने लुक के जरिए काफी कुछ कह जाती हैं। हाल ही में लंदन फैशन वीक में उनकी मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया।

बता दें, रेडी-टू-वियर शो का आयोजन लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में किया गया। यह शो अपने आप में ऐतिहासिक था और जब सोनम कपूर नजर आईं, तो इसकी शोभा और बढ़ गई। सोनम हमेशा से अपने बोल्ड फैशन के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने आउटफिट को काफी अलग बना दिया था।

Full View

सोनम कपूर का खास गाउन और पक्षी की झलक

शो के लिए सोनम कपूर नेएक गाउन पहना, इस गाउन पर ब्लू रंग में भारत के गोडावण पक्षी की सुंदर आकृतियां बनी हुई थीं। गोडावण कभी भारत में बड़ी संख्या में पाया जाता था, लेकिन अब यह पक्षी काफी खूबसूरत है. यह भारत की सांस्कृतिक जड़ों और आधुनिक फैशन का मेल था, जिसने इस पक्षी पर ध्यान खींचा। सोनम के लुक ने इस संघर्ष को दुनिया के सामने एक नई आवाज दी।

सोनम ने खूबसूरत नेकलेस पहना

सोनम ने अपने गाउन के साथ एक खूबसूरतनेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनीं, जिनका रंग गाउन की एम्ब्रॉयडरी से मेल खा रहा था। उनका हेयरस्टाइल सिंपल था, मेकअप कम था और ब्लू रंग के थे। पूरे लुक में उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि असली फोकस गाउन और उसके संदेश पर बना रहे। यह केवल किसी मौके पर ड्रेस पहनना नहीं था, बल्कि एक सांस्कृतिक पल तैयार करना था, जिसमें ग्लैमर और उद्देश्य दोनों थे।

सालों से सोनम कपूर ने यह साबित किया है कि वह फैशन को केवल सुंदरता या स्टाइल तक सीमित नहीं रखतीं। वह अपने पहनावे के जरिए दुनिया को एक सोशल मैसेज भी देती हैं। इस बार गोडावण पक्षी के प्रतीक वाले गाउन का चुनाव करके उन्होंने यह दिखाया कि फैशन एक आवाज भी हो सकता है, ऐसी आवाज जो उन मुद्दों को सामने लाती है जिन पर दुनिया का ध्यान जाना जरूरी है।

लंदन फैशन वीक में सोनम कपूर का यह लुक सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, जैव-विविधता संरक्षण और फैशन डिप्लोमेसी का संगम था। उन्होंने साबित किया कि फैशन केवल खूबसूरत दिखने के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता और संवेदनशीलता फैलाने का भी जरिया है।

एक्ट्रेस सोनम कपूर का यह लुक आने वाले समय में फैशन इतिहास का एक खास अध्याय बनेगा, क्योंकि यह सिर्फ पहनावे की बात नहीं थी, बल्कि एक कहानी और संदेश भी था। इसमें ग्लैमर और जिम्मेदारी, दोनों एक साथ दिखाई दे रहे थे। जो काफी अलग और अनोखे नजर आ रहे थे। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News