Sonam Kapoor Second Pregnancy: सोनम का अनारकली लुक, मां बनने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट स्टाइल

Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दूसरी गर्भावस्था के दौरान खूबसूरत तस्वीरों को साझा किया, जिसमें उनका फैशनेबल लुक सभी का ध्यान खींच रहा है।

Updated On 2025-11-24 12:49:00 IST

एक्ट्रेस सोनम कपूर का ट्रेडिशनल लुक (Image: sonamkapoor)

Sonam Kapoor: जब भी एक्ट्रेस सोनम कपूर किसी जरूरी बात की घोषणा करती हैं, फैशन जगत में हलचल मच जाती है। वजह साफ है, सोनम सिर्फ बॉलीवुड की स्टाइल आइकन नहीं, बल्कि उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने हर लुक में खूबसूरत नजर आती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अभिनेत्री सोनम ने अपने दूसरे बच्चे के दौरान बेहद खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिनमें वे काफी सुंदर लग रही थीं।

सोनम का अनारकली स्टाइल

सोनम ने अपने मातृत्व की सूचना ऐसे लुक के साथ साझा की जो पारम्परिक भारतीय परिधान की नजाकत और आधुनिक अंदाज का अनोखा संगम था। उनका अनारकली सूट और गोल्डन डिजाइन उनपर काफी खूबसूरत लग रहा था। इस अनारकली का सबसे ख़ास हिस्सा था इसका धोती स्टाइल, जो इस पारम्परिक परिधान को नया बना रहा था। उनका दुपट्टा भी उसी रंग का था।

सोनम की पोशाक जितनी खूबसूरत थी, उससे कहीं ज्यादा चर्चा में रहा उनके गहने। उन्होंने एक महारानी जैसा हार पहना था। इस गहने के साथ सोनम की पूरी उपस्थिति एक आधुनिक महारानी जैसी लग रही थी।

गुलाबी रंग की ड्रेस में सोनम

कुछ समय पहले सोनम कपूर ने गर्भावस्था की पुष्टि करते हुए एक और तस्वीर साझा की थी। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। उस वक्त उन्होंने गुलाबी रंग का कोट और स्कर्ट के साथ स्टॉकिंग्स पहने थे। यह परिधान एक तरफ पुरानी यादों को जगाता है, तो दूसरी तरफ सोनम की बेबाक और दमकती हुई शख्सियत को भी सामने लाता है।

मातृत्व और फैशन का अद्भुत संगम

सोनम कपूर हमेशा से अपने फैशन चुनावों के लिए जानी जाती रही हैं। इस बार भी उन्होंने अपने मातृत्व को सिर्फ एक घोषणा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे एक भावनात्मक और सौन्दर्य से बना दिया। उनका परिधान, उनकी मुस्कान और उनके चेहरे की चमक, सब मिलकर यह संदेश दे रहे थे कि मां बनना किसी स्त्री की सबसे अनमोल यात्रा होती है और इसे मनाने का हर तरीका सुंदर होता है।

सोनम कपूर का यह मातृत्व लुक सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक प्रेरणा भी है। यह बताता है कि स्त्री अपने जीवन के हर चरण को गरिमा, आत्मविश्वास और अपनी पसंद की शैली के साथ अपना सकती है।

साल 2018 में सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी और 2022 में बेटे वायु के जन्म के बाद अब सोनम दोबारा मां बनने जा रही हैं। लेकिन इस खबर स्टाइल और भावनाओं का सबसे सुंदर संगम अगर किसी के पास है, तो वह सोनम कपूर ही हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News