Sonam Kapoor Pregnant: प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर, शादी के 7 साल बाद दूसरी बार मां बनेंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के सात साल बाद कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है।

Updated On 2025-10-01 12:15:00 IST

Sonam Kapoor (Photo-Instagram)

Sonam Kapoor Pregnant: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर जल्द खुशखबरी आने वाली है। जी हां! सोनम कपूर एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम प्रेग्नेंट हैं और अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। फिलहाल उन्होंने या उनके पति ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन, खबर है कि कपल जल्द ही ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा करेंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी के सेकेंड ट्रायमेस्टर में हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये खबर अब तक अनिल कपूर (सोनम के पिता) और आनंद आहूजा (सोनम के पति) के परिवार तक सीमित है और वे जल्द फैंस को ये खुशखबरी देंगे।

सोनम कपूर ने 2022 में बेटे को दिया जन्म


सोनम और आनंद की शादी मई 2018 में हुई थी। शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो गई थीं। साल 2022 में इस कपल ने अपने पहले बेटे 'वायु' का स्वागत किया था। सोनम एक केयरिंग मां हैं और अपना ज़्यादातर समय अपने बेटे के साथ बिताती हैं। वह सोशल मीडिया पर वायु के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर साझा करती रहती हैं।

पति आनंद के साथ लंदन-दिल्ली में रहती हैं सोनम

फिलहाल सोनम और आनंद लंदन, दिल्ली और मुंबई के बीच समय बिता रहे हैं। दोनों अपने पारिवारिक जीवन का आनंद ले रहे हैं, वहीं सोनम धीरे-धीरे अपने वर्क कमिटमेंट्स की ओर भी लौट रही हैं।


सोनम कपूर का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो सोनम आखिरी बार 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं, जो एक कोरियन फिल्म का रीमेक थी। इस थ्रिलर फिल्म में सोनम के साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे जैसे कलाकार भी थे। यह फिल्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुई थी। इसके बाद से सोनम ने एक्टिंग से दूरी बना रखी है।

Tags:    

Similar News