Sonam Kapoor: बेबी बंप के साथ वेलवेट ड्रेस में एक्ट्रेस सोनम कपूर का स्टाइलिश लुक, देखें तस्वीरें
Sonam Kapoor: लैंकोम इंवेट में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बेबी बंप के साथ सभी का ध्यान खींचा, जिसके बाद से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
एक्ट्रेस सोनम कपूर (Image: varindertchawla)
Sonam Kapoor: लैंकोम इंवेट के दौरान एक्ट्रेस सोनम कपूर ने स्टाइलिश वेलवेट ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में उनका खूबसूरत बेबी बंप नजर आ रहा है। उनकी नीली ड्रेस के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें, एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर नए-नए इवेंट में नजर आती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान इवेंट में खूबसूरती से एंट्री ली है। जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।
दूसरी प्रेगनेंसी का कब पता चला था
नवंबर 2025 को सोनम कपूर ने दूसरी बार मां बनने की जानकारी दी थी। उस वक्त उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की थीं। उन तस्वीरों में सोनम ने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए यह खुशखबरी दी थी।
कब आने वाली है खुशखबरी
जानकारी के मुताबिक, उनके दूसरे बच्चे का जन्म बसंत ऋतु में हो सकता है। यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अब जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सोनम इवेंट में एंट्री कर रहीं हैं।
वायु के बाद परिवार में नया सदस्य आएगा
सोनम और आनंद ने अगस्त 2022 में अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था। अब लगभग तीन साल बाद दूसरे बच्चे को लाने का फैसला किया है।
परिवार को प्राथमिकता देती हुईं सोनम
कामकाज की बात करें तो फिलहाल सोनम अपने परिवार और आने वाले बच्चे पर पूरा ध्यान दे रही हैं। यही वजह है कि कुछ समय से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है।
सोनम का स्टाइलिश अंदाज
सोनम कपूर ने एक बार फिर दिखा दिया कि, वह सिर्फ परदे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी प्रेरणा हैं। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान उनका आत्मविश्वास, सादगी और ड्रेस बेहतरीन लग रही है।
अगर आप या आपके घर में कोई महिला प्रेगनेंट है, और उसे कहीं पार्टी में जाने के लिए तैयार होना है, तो एक्ट्रेस सोनम कपूर की तरह खूबसूरत नीली ड्रेस ट्राई कर सकतीं हैं।