Dhurandhar on OTT: नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' 4 मिनट छोटी; क्यों रन-टाइम हुआ कम? जानें

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है। हालांकि दर्शकों ने नोटि, किया कि इसका रन-टाइम सिनेमाघरों की तुलना में ओटीटी में कुछ मिनट छोटी रही। आइए जानें क्यों रिलीज़ वर्ज़न में बदलाव किया गया।

Updated On 2026-01-30 17:10:00 IST

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Dhurandhar on OTT: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है। फिल्म ने थिएटर में पहले ही भारत में 1,000 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। जबकि कई लोग सिनेमाघरों में फिल्म को कई बार देख चुके थे, वहीं बहुत से दर्शक OTT प्लेटफॉर्म पर इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

लेकिन जैसे ही फिल्म 30 जनवरी की आधी रात को नेटफ्लिक्स पर आई, सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने इसके रनटाइम को लेकर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया पर रन-टाइम को लेकर गुस्सा

नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' का टाइमिंग 3 घंटे 25 मिनट दिख रहा है, जबकि थिएटर में फिल्म की लंबाई 3 घंटे 34 मिनट थी। कई यूजर्स ने इसे "सेंसर्ड वर्ज़न" बताया।


'धुरंधर' का असली रनटाइम

दरअसल, फिल्म की लंबाई में बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि निर्माताओं को फिल्म में "दो शब्द और एक संवाद" को हटाने के लिए कहा गया था, जिसमें बलोच समुदाय का उल्लेख था। नए सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म की लंबाई अब 3 घंटे 28 मिनट 56 सेकंड है। यह संशोधित वर्ज़न 1 जनवरी से सिनेमाघरों में भी दिखाया जा रहा है।



क्या नेटफ्लिक्स पर सेंसर वर्ज़न स्ट्रीम हो रहा है?

नेटफ्लिक्स पर फिल्म का फ्रेम रेट थोड़ा तेज़ दिखाई देता है। फिल्म के 1 घंटे 55 मिनट के समय पर, संजय दत्त के किरदार SP चौधरी असलम द्वारा बोले गए दो संवादों में बलोच समुदाय का उल्लेख म्यूट कर दिया गया है।

निर्माता और OTT प्लेटफॉर्म की तरफ से बताया गया है कि नेटफ्लिक्स पर वही फाइनल DCP थिएटर वर्ज़न उपलब्ध है, जिसे निर्माता ने दिया है। इसलिए इसे सेंसर या कट-हुई फिल्म नहीं कहा जा सकता।

फिल्म की हिंसक और थ्रिलर प्रकृति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

'धुरंधर' के OTT पर रिलीज के बाद अब दर्शक तैयार हो जाएं इसकी सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए, जो 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News

विवेक ओबरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस से भड़क उठे थे सलमान: ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद ठान ली थी ये शर्त; प्रोड्यूसर का बड़ा खुलासा