Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद; 1500 परिवारों को दी ये जरूर चीज

पंजाब में बाढ़ से बदतर हुए हालात को देखते हुए बॉलीवुड के किंग खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है। शाहरुख खान की संस्था मीर फाउंडेशन ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को जरूरी मदद पहुंचाई है।

Updated On 2025-09-11 19:20:00 IST

शाहरुख खान ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

Shahrukh Khan: पंजाब में भीषण बाढ़ के कहर से गांव, कस्बे और शहर तबाह हो गए हैं। विनाशकारी बाढ़ से कई लोगों का जिंदगी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। इसे देखते हुए कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और पीड़ितों तक जरूरी सामग्री पहुंचाने की सहायता की है।

शाहरुख खान ने भेजी मदद

किंग खान की मीर फाउंडेशन ने हाल ही में पंजाब में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए 1500 से अधिक परिवारों को जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई है।

शाहरुख की मीर फाउंडेशन ने एक एनजीओ के सहयोग से यह मदद अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का और फिरोज़पुर ज़िलों में पहुंचाई। इन क्षेत्रों में बाढ़ से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फाउंडेशन की ओर से बांटी गई राहत किट में: खाद्य सामग्री, दवाइयां, स्वच्छता सामग्री (हाइजीन किट), मच्छरदानी, टारपॉलिन शीट्स, बिस्तर-गद्दे और अन्य जरूरी सामान पहुंचाई हैं जो बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और अस्थायी आवास की जरूरतों को पूरा कर सके।

शाहरुख ने जताई संवेदना

शाहरुख खान ने हाल ही में एक्स पर पंजाब में आई बाढ़ को लेकर दुख जताया था। उन्होंने लिखा- “मेरा दिल पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के लिए दुखी है। प्रार्थनाएं और हिम्मत भेज रहा हूं… पंजाब की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। ईश्वर सब पर कृपा करें।”

सलमान खान ने भी जताई चिंता

इससे पहले अभिनेता सलमान खान ने भी बाढ़ को लेकर चिंता जताई थी। बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में उन्होंने कहा: “हम अपनी तरफ से जितना संभव हो कर रहे हैं। हमने राहत कोष में योगदान दिया है। पंजाब के कई मशहूर सेलेब्स जैसे- दिलजीत दोसांझ, करण औजला, गिप्पी ग्रेवाल, बॉलीवु स्टार संजय दत्त, सोनू सूद ने भी पंजाब बाढ़ पीड़ितो को जमीनी स्तर पर मदद भेजी है। 

Tags:    

Similar News