Ganesh Visarjan 2025: सायरा बानो, करिश्मा, फरदीन खान समेत सितारों ने किए गणपति दर्शन, देखें तस्वीरें

मुंबई में बॉलीवुड गलियारों में गणेशोत्सव की धूम है। इस मौके पर करिश्मा कपूर, फरदीन खान, सचिन तेंदुलकर समेत कई अन्य सितारों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Updated On 2025-09-06 13:19:00 IST

बॉलीवुड सितारों ने गणपति दर्शन किए। 

Celebs Ganpati Darshan: गणेशोत्सव की देशभर में धूम है। बॉलीवुड गलियारों में भी फिल्मी सितारे धूम-धाम से इस पावन त्योहार को जोश और उत्साह के साथ मना रहे हैं। इस मौके पर शुक्रवार को कई फिल्मी सितारों ने मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के आवास पर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे।

इस दौरान वेटरेन एक्ट्रेस सायरा बानो, करिश्मा कपूर, फरदीन खान, ईशा कोप्पिकर, सचिन तेंदुलकर और रोहित शेट्टी ने गणपति के दर्शन किए। आशीष शेलार ने एक्स पर इन सितारों की तस्वीरें शेयर कीं।

सितारों ने किए बप्पा के दर्शन

सायरा बानो ने मंत्री शेलार के घर पर गणेश प्रतिमा पर फूल अर्पित किए और मुस्कुराते हुए आशीष शेलार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

करिश्मा कपूर मरून सूट में ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंचीं और भगवान गणेश से प्रार्थना की।

फरदीन खान ने हाथ जोड़कर गणपति के सामने सिर झुकाया और प्रार्थना की।

सचिन तेंदुलकर, रोहित शेट्टी, ईशा कोप्पिकर ने भी मंत्री आशिष शेलार के घर पर बप्पा का आशीर्वाद लिया।



हाल ही में सलमान खान भी मंत्री शेलार के आवास पर गणेशोत्सव में शामिल हुए थे। इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही वह बिग बॉस 19 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News