Casting Couch: रानी चटर्जी उर्फ सबीहा शेख से डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप!

मीडिया से बातचीत में रानी चटर्जी ने बताया कि कास्टिंग काउच केवल बॉलीवुड तक नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा तक फैला है। उन्होंने बताया कि किस तरह एक निदेशक ने काम देने के बहाने बुलाकर शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया।

Updated On 2026-02-05 17:17:00 IST

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कास्टिंग काउच को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा। 

बॉलीवुड सिनेमा कास्टिंग काउच की वजह से बदनाम रह चुका है, लेकिन अब इसकी आंच भोजपुरी सिनेमा तक भी पहुंच चुकी है। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी उर्फ सबीहा शेख (Rani Chatterjee Real Name) ने एक निदेशक पर कास्टिंग काउच (Casting Couch) का आरोप लगाया है। उनके इस चौंकाने वाले खुलासे से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में हड़कंप मचना तय है।

मीडिया से बातचीत में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने बताया कि कास्टिंग काउच की बात आती है, तो वॉलीवुड को ही जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन यह केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं है। उन्होंने 2013 की एक घटना को याद करते हुए बताया कि एक निदेशक थे, जिन्होंने मुझे फिल्म में कास्ट करने के सिलसिले में बुलाया था।

उन्होंने कहा कि शुरुआती बातचीत सामान्य रही, लेकिन कुछ समय बाद डायरेक्टर ने अपनी मर्यादा लांघना शुरू कर दिया। शुरू में मुझे बॉडी दिखाने को कहा। फिर कहा कि शर्माओ मत, तुम्हारी बॉडी सुपर कूल है। एक्ट्रेस ने कहा कि यह बात सुनकर सन्न हो गई। कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। वो लगातार मेरे शरीर को निखार रहा था। मैं इतना असहज हो चुकी थी कि बयां करना मुश्किल है, इसलिए मैंने वहां से तुरंत निकलना मुनासिब समझा।

रानी चटर्जी इतने सालों तक क्यों चुप रही

जब सवाल पूछा गया कि यह घटना 2013 की है, तो इतने लंबे समय तक खामोश क्यों रही? इस सवाल का जवाब देते हुए रानी चटर्जी ने कहा कि उस वक्त मेरा कॅरिअर शुरू ही हुआ था। उस निदेशक का दबदबा था। डर था कि अगर उसकी पोल खोलूंगी तो कोई मुझ पर भरोसा नहीं करेगा और न ही मुझे काम मिल पाएगा। इसी वजह से मैंने चुप्पी साधे रखी। लेकिन अब मैं यह सच्चाई बता रही हूं ताकि लोग जान सकें कि कास्टिंग काउच बॉलीवुड ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा तक फैला है। उन्होंने कहा कि अगर प्रतिभा है तो मेहनत करते रहो, निश्चित ही सफलता मिलेगी। सफलता के लिए खुद का सौदा करना ठीक नहीं है।

Similar News