Wedding: विजय देवरकोंडा से उदयपुर में शादी करेंगी रश्मिका मंदाना! इस दिन बजेगी शहनाई, बड़ी डीटेल आई सामने

फैंस की फेवरेट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में खबरें सामने आई हैं कि दोनों ने अक्टूबर 2025 में सगाई की है। अब उनकी शादी से जुड़ी नई डीटेल सामने आई हैं।

Updated On 2025-11-06 16:03:00 IST

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से जुड़ी बड़ी डीटेल सामने आई है।

Rashmika Mandanna Wedding: फिल्म इंडस्ट्री में शहनाइयों की गूंज बजने वाली है। फैंस की फेवरेट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। उनकी शादी से जुड़ी कुछ बड़ी डीटेल सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में प्राइवेट सेरेमनी में सगाई करने के बाद अब कपल फरवरी 2026 में शादी कर सकते हैं। खबर है कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे जिसके लिए राजस्थान के उदयपुर को वेडिंग लोकेशन चुना गया है। 

उदयपुर में हो सकती है शाही शादी: रिपोर्ट्स

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार, रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक भव्य महल में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि ये खबर केवल एक वायरल पोस्ट के तहत सामने आई है और इसपर अभी तक रश्मिका या विजय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या खंडन किया गया है।

सगाई की पुष्टि भी नहीं

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रश्मिका और विजय ने 3 अक्टूबर 2025 को विजय के हैदराबाद निवास पर सगाई की है। यह एक प्राइवेट सेरेमनी बताई जा रही है जिसमें केवल कपल के करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद अलग-अलग मौकों पर विजय और रश्मिका के हाथों में अंगूठियां भी नोटिस की गईं। 

हालांकि दोनों के परिवार की ओर से सगाई की खबरों पर कोई पुष्टि नहीं की गई। रश्मिका ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान विजय से शादी की बात पर इशारा दिया था।

देखें वीडियो-

रश्मिका की टूट चुकी पहली सगाई

आपको बताते चलें, रश्मिका मंदाना इससे पहले 2017 में अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ सगाई कर चुकी हैं। हालांकि एक साल के अंदर ही ये सगाई टूट गई थी।


वहीं रश्मिका और विजय की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों के प्यार की शुरुआत गीता गोविंदम (2018) और डियर कमरेड (2019) की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री धीरे-धीरे असली जिंदगी के रोमांस में बदल गई। दोनों लगभग 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News