Nita Ambani: नीता अंबानी का रॉ़यल लुक, लैवेंडर साड़ी में लगीं खूबसूरत, देखें तस्वीर
Nita Ambani: नीता अंबानी के रॉयल लुक के बारे में जानिए, जो हर मौके पर भारतीय परंपरा और शाही अंदाज की झलक दिखाता है।
नीता अंबानी का रॉयल लुक (Image: thediamondtalk)
Nita Ambani: फैशन की दुनिया में नीता अंबानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वे साड़ियों की इतनी शौकीन हैं, जो हर बार अपने लुक से फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। चाहे कोई खास मौका हो या पारिवारिक कार्यक्रम, उनका साड़ी स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है। उनकी हर साड़ी न सिर्फ खूबसूरत होती है, बल्कि भारतीय परंपरा को भी दिखाती है।
साड़ी के प्रति खास लगाव
नीता अंबानी को साड़ियों से गहरा लगाव है। वे अक्सर महंगे और खास डिजाइन वाली साड़ियां पहनती नजर आती हैं, जिनमें बारीक कारीगरी झलकती है। उनके साड़ी कलेक्शन में हर रंग, हर कपड़े और हर डिजाइन की साड़ी देखने को मिलती है। यही वजह है कि साड़ी पसंद करने वाली महिलाएं उन्हें देखती रह जाती हैं।
लैवेंडर रंग की शिफॉन साड़ी पहनी
इस बार नीता अंबानी ने एक बेहद खूबसूरत लैवेंडर रंग की शिफॉन साड़ी पहनी, जिसने सभी का दिल जीत लिया। शिफॉन कपड़े की इस खूबसूरत साड़ी ने लोगों का दिन बना दिया है। इस साड़ी को बेहद सलीके से ड्रेप किया था। उन्होंने पल्लू को कंधे से ऐसे गिराया, जिससे उसकी डिजाइन साफ नजर आए। उनकी ड्रेपिंग से यह साफ दिखता है कि, सही तरीके से साड़ी पहनना लुक को कितना खास बना सकता है।
मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ था
साड़ी के साथ नीता अंबानी ने उसी रंग का ब्लाउज पहना था। ब्लाउज पर की गई कारीगरी साड़ी के बॉर्डर से मैच हो रही थी। यह ब्लाउज न सिर्फ साड़ी के साथ खूबसूरत लग रहा था, बल्कि उनके लुक को और भी शाही बना रहा था। इसके अलावा उन्होंने अपनी साड़ी के साथ मोतियों का हार पहना था, जो उनके गले की खूबसूरती को उभार रहा था। इसके साथ ही उन्होंने मोती और हीरे से जड़ा एक खास कंगन भी पहना हुआ था।
सादगी में छुपा शाही अंदाज
नीता अंबानी का यह लुक इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है कि, कैसे सादगी में भी शाही अंदाज दिखाया जा सकता है। हल्का रंग, सही गहनों का चुनाव उनके महिलाओं को खूबसूरत दिखा सकता है।
नीता अंबानी का यह कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। उनकी साड़ी, ब्लाउज, ड्रेपिंग और गहनों का संतुलन यह सिखाता है कि, सही चुनाव से किसी भी लुक को खास बनाया जा सकता है। अगर आप भी किसी पार्टी के लिए कहीं जाने का प्लान कर रही हैं, तो उनका ये साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।