Salman Khan Pic: बर्थडे के ग्रैंड सेलिब्रेशन के बाद सलमान खान ने शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर, फैंस ने नाम किया पहला पोस्ट

सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का आभार जताया। उन्होंने प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए अपने फैंस की सेहत और खुशहाली की दुआ की।

Updated On 2025-12-29 18:44:00 IST

Salman Khan (Photo- Instagram)

Salman Khan Pic: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ प्राइवेट और ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है।

उन्होंने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की जो उनके फार्महाउस पर लगी गई थी। इसी के साथ सलमान ने अपने फैंस का तहे दिल से आभार जताया जिन्होंने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े सलमान

इस बार सलमान ने अपनी परंपरा को तोड़ते हुए बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस से नहीं मिले। यह सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया। जहां हजारों फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए जमा हुए थे, वहीं सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़ना बेहतर समझा। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फार्महाउस से अपनी एक सादगी भरी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ग्रे टी-शर्ट और चेकर्ड हैट पहने नजर आए।

इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, “आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। भगवान आप सभी को सेहत और खुशहाली दे।” सलमान का यह पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में फैंस ने प्यार की बाढ़ ला दी। किसी ने उन्हें “भाईजान” कहा, तो किसी ने बालकनी दर्शन न मिलने पर हल्की नाराजगी भी जाहिर की।

सितारों से सजी रही बर्थडे पार्टी

सलमान का जन्मदिन फिल्म इंडस्ट्री और परिवार के खास लोगों की मौजूदगी में मनाया गया। उनके माता-पिता सलीम खान और सलमा खान साथ पहुंचे। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी पार्टी में शामिल हुए।



फिल्मी दुनिया से भी कई नामचीन चेहरे पहुंचे, जिनमें रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ, जेनेलिया देशमुख, तब्बू, हुमा कुरैशी, महेश मांजरेकर, रमेश तौरानी और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ शामिल थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों निर्देशक अपूरव लाखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुई भारत-चीन झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान एक सख्त और जांबाज सैनिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे उनके हालिया करियर की सबसे गंभीर और दमदार परफॉर्मेंस में से एक बताया जा रहा है।

'बैटल ऑफ गलवान' ईद 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है।

Tags:    

Similar News