लाल साड़ी में नीता अंबानी ने जीता न्यूयॉर्क का दिल, देखिए उनकी स्टाइल और संस्कृति का संगम

न्यूयॉर्क के इंडिया वीकेंड में नीता अंबानी ने अपने रॉयल लुक और ट्रेडिशनल साड़ी से सभी का दिल जीत लिया। जानिए इस साड़ी की कुछ खात बातें।

Updated On 2025-06-11 20:09:00 IST

जब बात भारतीय संस्कृति, परंपरा और ग्लैमर की होती है, तो नीता अंबानी हर बार एक नई मिसाल पेश करती हैं। चाहे मंच भारत का हो या विदेश का, उनका अंदाज हमेशा रॉयल, ग्रेसफुल और दिल जीतने वाला होता है। 9 जून को न्यूयॉर्क के लिनकन सेंटर में आयोजित हुए ‘इंडिया वीकेंड’ के मौके पर उन्होंने सिर्फ भारतीय कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व नहीं किया, बल्कि अपने लुक से सभी की नजरें भी अपनी ओर खींच लीं। उनकी साड़ी, गहने और मेकअप हर लिहाज से परंपरा से जुड़ा हुए थे।

रेड सिल्क साड़ी

नीता अंबानी ने इस मौके के लिए चुनी एक शानदार लाल सिल्क साड़ी, जिसमें बारीक गोल्डन कढ़ाई और डबल बॉर्डर वर्क था। यह साड़ी भारतीय बुनकरों की मेहनत और कला को बखूबी दर्शाती है। उन्होंने इसे पारंपरिक अंदाज में पहना, सामने की तरफ करीने से प्लीट्स और पल्लू को कंधे से नीचे छोड़ते हुए एक हाथ पर पिनकिया गया

ब्लाउज की खूबसूरती

साड़ी के साथ उनका मैचिंग रेड सिल्क ब्लाउज भी किसी डिजाइनर मास्टरपीस से कम नहीं था। इसमें गोल्ड थ्रेड से बनी वर्टिकल लाइनें, हाफ स्लीव्स पर ब्रोकेड पट्टी, चौड़ा यू-नेक और क्रॉप्ड हेमलाइन उनके लुक को परफेक्शन दे रहा था।

ज्वेलरी

नीता अंबानी की गोल्ड ज्वेलरी भी उनके ट्रेडिशनल लुक को रॉयल बना रही थी। उन्होंने पहना एक बड़ा गोल्ड पेंडेंट वाला नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, कड़े और रिंग्स। उनकी ज्वेलरी न सिर्फ ट्रेडिशनल थी, बल्कि पूरे लुक में फोकस पॉइंट बन गई।

मेकअप

उनका मेकअप भी उतना ही सोच-समझकर किया गया था। माथे पर लाल बिंदी, काजल से भरी आंखें, डार्क आईलाइनर, मस्कारा, हल्का शिमर आईशैडो, पिंकिश लिप्स और ग्लोइंग हाईलाइटर, सब कुछ उनकी पर्सनैलिटी से मेल खा रहा था।

नीता अंबानी का यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह एक मैसेज भी था कि भारतीय परंपरा, कला और सादगी को अगर सही तरीके से पेश किया जाए, तो वह दुनिया के किसी भी कोने में सबसे ज्यादा चमक सकती है।

Tags:    

Similar News