Nita Ambani and Isha Ambani: विकास खन्ना के होटल में बिना मेकअप दिखीं ईशा और नीता, देखिए पूरा लुक
नीता और ईशा अंबानी न्यूयॉर्क में शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट में बिना मेकअप और सिंपल लुक में नजर आईं, उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।
नीता अंबानी और ईशा अंबानी का सिंपल लुक (Image- ambani_update)
Nita Ambani and Isha Ambani: जहां आमतौर पर बॉलीवुड या बिज़नेस फैमिली की महिलाएं भारी मेकअप और ब्रांडेड आउटफिट्स में नजर आती हैं, वहीं नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने न्यूयॉर्क में एक अलग ही अंदाज में लोगों का दिल जीत लिया। शेफ विकास खन्ना के नए रेस्टोरेंट में मां-बेटी की इस जोड़ी ने सिंपल लुक से सबका दिल जीता लिया।
ईशा अंबानी का कैज़ुअल लुक
ईशा अंबानी ने इस मौके के लिए एक बेहद आरामदायक और ट्रेंडी लुक चुना। उन्होंने ब्लैक और ऑफ-व्हाइट टॉप को पहना था। इसके ऊपर उन्होंने ऑफ-व्हाइट जैकेट कैरी किया, जिसमें फुल स्लीव्स और खूबसूरत डिजाइन था। इसके साथ उन्होंने ब्लू जीन्स पहनी, जो आरामदायक और स्टाइलिश थी। साथ ही ग्रीन और ब्लैक फ्लैट्स पहनी और मेकअप में नो-मेकअप लुक रखा था। यानी वे काफी सिंपल नजर आ रही थीं।
नीता अंबानी का सिंपल लुक
नीता अंबानी ने लाइट ग्रीन फ्लोरल प्रिंटेड सैटिन को-ऑर्ड सेट पहना। इसके साथ पैंट फ्लेयर्ड स्टाइल की थी, जो लुक को और अधिक ग्रेसफुल बना रही थीं। उन्होंने डायमंड इयररिंग्स, लक्ज़री वॉच, रिंग्स, और सैंडल्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।
स्टाइल के साथ-साथ सिंपलिसिटी का मैसेज दिया
मां-बेटी की यह जोड़ी ये बता दिया कि, स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरत नहीं है भारी मेकअप या चमकदार कपड़े पहनें जाएं। क्योंकि एक सिंपल, साफ-सुथरा और कम्फर्टेबल लुक भी उतना ही आकर्षक हो सकता है। खास बात यह रही कि दोनों ने नो-मेकअप लुक और कम एक्सेसरीज के ज़रिए नेचुरल ब्यूटी रखी थी।
नीता और ईशा अंबानी का न्यूयॉर्क विज़िट सिर्फ एक आउटिंग नहीं था, बल्कि एक फैशन को अलग तरीके से दिखाना भी था। जिसमे सादगी में भी सुंदरता नजर आ रही थी। इससे हम सीख सकते हैं कि, चाहे इवेंट हो या कैज़ुअल डिनर, अगर पहनावे में कंफर्ट और कॉन्फिडेंस है तो वही लुक सबसे अलग बन जाता है।
NMACC इंडिया वीकेंड की चर्चा क्यों हो रही है
बता दें, NMACC इंडिया वीकेंड की तरफ से तीन दिन का "संस्कृतिक आयोजन" है, जो मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र की झलक न्यूयॉर्क सिटी में दिखाने वाला है। बताया जा रहा है कि, ये कार्यक्रम सितंबर में होने वाला है, यानी 12 से 14 सितंबर तक आयोजन जारी रहेगा।