कन्नड़ फिल्म से हटाया गया सोनू निगम का गाना: माफी के बावजूद मेकर्स ने साथ काम करने से किया मना; जानिए विवाद

कन्नड़ पर दिए बयान के बाद सोनू निगम को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक आगामी फिल्म में उन्होंने कन्नड़ गाना गाया था जो अब मेकर्स ने हटाने का फैसला लिया है।

Updated On 2025-05-08 14:23:00 IST
बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद के बाद कन्नड़ फिल्म से हटाया गया सोनू निगम का गाना

Sonu Nigam Controversy: मशहूर गायक सोनू निगम ने 25 अप्रैल को कर्नाटक के बेंगलुरु में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था जहां एक बयान के चलते वह बुरी तरह विवादों में फंस गए। इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी जिन्होंने उनपर कन्नड़ समदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। लेकिन अब ऐसा नजर आ रहा है कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को उनकी माफी रास नहीं आई है। इसके परिणामस्वरूप एक अपकमिंग कन्नड़ फिल्म से सोनू निगम का गाना हटा दिया गया है।

विवाद के बाद कन्नड़ फिल्म से हटाया गया सोनू निगम का गाना
आगामी कन्नड़ फिल्म 'कुलदाल्ली कील्यावुडो' के निर्माताओं ने एक प्रेस नोट जारी कर पुष्टि की है कि फिल्म से सोनू का गाना हटा दिया जाएगा। उन्होंने अपने बयान में कहा- "इसमें कोई संदेह नहीं है कि सोनू निगम एक अच्छे सिंगर हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में एक म्यूजिकल इवेंट में कन्नड़ के बारे में जो कहा, उस बात से हम बहुत परेशान हैं। हम सोनू निगम द्वारा कन्नड़ का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसलिए हमने वो गाना हटा दिया है।"

ये भी पढ़ें- Sonu Nigam Row: सोनू निगम ने कर्नाटक के लोगों से माफी मांगी, बोले 'आपसे मेरा प्यार, मेरे अहंकार से बड़ा है'

दूसरे सिंगर से रिकॉर्ड करवाएंगे मेकर्स
बता दें, के रामनारायण द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुलदाल्ली कील्यावुडो' के लिए सोनू निगम ने 'मनसु हाडड़े...' गाना गाया था। इस गाने को मनोमूर्ति ने कंपोज किया था और योगराज भट ने लिखा था। एक महीने पहले जब यह रिलीज हुआ था, तब गाने को काफी पसंद किया गया। यह अभी भी सोनू निगम के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है।

Full View

फिल्म की टीम ने अब इस गाने को फिर से रिकॉर्ड करने का फैसला लिया है। अब ये गाना गायक चेतन से रिकॉर्ड करवाया जाएगा। वहीं निर्माता संतोष कुमार ने भविष्य के प्रोजक्ट्स में सोनू निगम के साथ काम न करने के फैसले का ऐलान किया है।

क्या है सोनू निगम का विवाद?
दरअसल 25 अप्रैल को बेंगलुरू में सोनू निगम का कॉन्सर्ट था जहां कुछ लड़के सिंगर से बार-बार कन्नड़ गाना गाने का अनुरोध कर रहे थे। सोनू निगम ने उन्हें फटकार कर मना करते हुए कहा, "पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसका यही कारण है।" इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। उन्होंने इसे पहलगाम हमले से जोड़ा, जिसके बाद कन्नड़ लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई और सिंगर पर FIR तक दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें- सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज: कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप; सिंगर ने दी सफाई

बाद में सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो जारी कर उस घटना के बारे में बताया कि कुछ लड़के उन्हें कन्नड़, कन्नड़ चिल्लार धमका रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने लताड़ लगाई थी। हालांकि बाद में उन्होंने कई बार कन्नड़ समुदाय से माफी भी मांगी। इसी बीच कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने सोनू निगम के साथ काम बंद करने का फैसला किया। 

Similar News