सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज: कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप; सिंगर ने दी सफाई

FIR against Sonu Nigam for hurting sentiments of Kannada community at Bengaluru concert
X
सिंगर सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरू में केस दर्ज
सिंगर सोनू निगम के खिलाफ बेंगलुरू पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। उन्होंने हाल ही में बेंगलुरू में अपना म्यूजिकल कॉन्सर्ट किया था जहां एक बयान के चलते वह विवादों में घिर गए। जानिए क्या है मामला।

FIR against Sonu Nigam: मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम विवादों में घिर गए हैं। गायक के खिलाफ बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगा है।

हाल ही में सोनू निगम ने बेंगलुरू में अपना म्यूजिकल कॉन्सर्ट किया था इस दौरान उन्होंने एक फैन पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद कन्नड़ समुदाय ने इसे अपमानजनक माना और सिंगर के खिलाफ नफरत बढ़ाने का आरोप लगाया। क्या है पूरा मामला जानिए।

यह शिकायत कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) की बेंगलुरु जिला इकाई के अध्यक्ष धर्मराज ए द्वारा दर्ज कराई गई है, जिन्होंने आरोप लगाया कि सोनू निगम की टिप्पणियों से 'कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है' और इससे भाषाई तनाव भड़कने की संभावना है।

सोनू निगम ने दिया था ये बयान
बताते चलें, हाल ही में सोनू निगम ने बेंगलुरू में अपना म्यूजिकल कॉन्सर्ट किया था। शिकायत के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब एक छात्र ने गायक से कन्नड़ गाना गाने का अनुरोध किया। जवाब में सोनू निगम ने भड़कते हुए कथित तौर पर कहा, "कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़... यही कारण है कि पहलगाम में यह घटना हुई," सिंगर ने छात्र की रिक्वेस्ट को 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ते हुए फटकारा। सिंगर की यह टिप्पणी, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। कई लोगों ने उनके बयान को 'हिंसक कृत्य' बताते हुए आलोचना की।

इससे कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश पैदा हो गया, और कई लोगों ने सोनू निगम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। जबकि कुछ लोगों ने गायक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- एजाज खान पर FIR दर्ज: 'हाउस अरेस्ट' शो में अश्लील कंटेट दिखाने पर NCW की कार्रवाई; Ullu App से हटे एपिसोड

FIR के बाद सोनू निगम ने दी सफाई
वहीं इस पूरे मामले में अब सोनू निगम ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो जारी कर बेंगलुरू कॉन्सर्ट में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि "वहां 4-5 बदतमीज लड़के उन्हें धमकाते हुए कन्नड़ा, कन्नड़ा, कन्नड़ा चिल्ला रहे थे। हर जगह इस तरह के गुंडा-गर्दी करने वाले लड़के मौजूद होते ही हैं। लेकिन जो लोग इस तरह उकसाते हैं उन्हें उसी समय रोकना बहुत जरूरी है। इस तरह के लोग प्यार की बोली में नफरत के बीज बोते हैं, तो उन्हें रोकना जरूरी है। कन्नड़ लोग बहुत प्यारे होते हैं। कृप्या सभी कन्नड़ लोगों को इसमें न जोड़े, वे केवल 4-5 गुंडे थे जो ऐसा कर रहे थे। मैं कन्नड़ लोगों से प्यार करता हूं।"


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story