Singham Again BO Collection Day 10: दूसरे वीकेंड पर 200 करोड़ पार हुई 'सिंघम अगेन', जानें टोटल कलेक्शन

Singham Again Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की सिंघम अगेन लगातार सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ इकट्ठी कर रही है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर धमाल मचा दिया और 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Updated On 2024-11-11 11:47:00 IST
'सिंघम अगेन' ने दूसरे दिन थिएटर में मचाया धमाल, जानें फिल्म का कलेक्शन

Singham Again Box Office Collection Day 10: हालिया रिलीज फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने इस दिवाली पर सिनेमाघरों में कब्जा जमाया था। 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। हाइव वोल्टेज एक्शन-ड्रामा और कहानी लोगों को अपनी ओर लगातार खींच रही है। दूसरे वीकेंड पर भी दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में देखी जा रही है। इसी बीच अजय देवगन समेत मल्टीस्टारर इस फिल्म ने देशभर में कमाई के झंड़े गाड़े हैं। 

200 करोड़ी फिल्म बनी सिंघम अगेन
‘सिंघम अगेन’ ने दूसरे वीकेंड यानी दूसरे रविवार तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम अगेन ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 12.25 करोड़ रुपए कमाए थे और 10वें दिन यानी दूसरे संडे को देशभर में  13.25  करोड़ का बिजनेस किया।

जिसके बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 206.5 करोड़ रुपए हो गई है। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन  295 करोड़ के करीब हो गया है और जल्द ये ही 300 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। 

सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। वहीं इस मल्टी स्टारर मूवी में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स ने मिलकर धूम मचा दी है। फिल्म में अर्जुन कपूर जो एक खूंखार विलेन के रोल में हैं, अपनी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं। इसके अलावा जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में हैं।

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद सिंघम अगेन का डंका सिनेमाघरों में बज रहा है। अब तीसरे हफ्ते में फिल्म क्या कमाल दिखाती है ये देखना दिलचस्प होगा।

Similar News