Singer Mallika Rajput Death: संदिग्ध हालत में मिला सिंगर मल्लिका राजपूत का शव, कंगना रनौत के साथ कर चुकी थीं काम

Singer Mallika Rajput Death: यूपी के सुल्तानपुर में सिंगर मल्लिका राजपूत का शव संदिग्ध हालत में मिला। मल्लिका का शव उनके सुल्तानपुर स्थित घर पर पंखे से लटका पाया गया। मल्लिक राजपूत उफ विजय लक्ष्मी सिंगर होने के साथ एक्टिंग भी करती थीं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम कर चुकी थी।

Updated On 2024-02-14 09:22:00 IST
सिंगर मल्लिका राजपूत का शव उनके सुल्तानपुर स्थित आवास पर पंखे से लटका मिला।

सिंगर विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत का शव यूपी के सुल्तानपुर स्थित उनके घर पर संदिग्ध हालत में पंखे से लटका पाया गया। पुलिस ने सिंगर मल्लिका राजपूत की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, मल्लिका के परिवार के लोगों ने ही सबसे पहले शव को देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। 

क्या कहा मल्लिका राजपूत की मां ने
मल्लिका राजपूत की मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि जिस समय मल्लिका का शव मिला परिवार के सभी लोग घर पर ही थे। मौत से पहले मल्लिका की परिवार के लोगों से कहा सुनी हुई थी। हालांकि, बात ज्यादा बड़ी नहीं थी। ऐसा अक्सर हुआ करता था। बहस के बाद मल्लिका राजपूत अपने कमरे में चली गई। दरवाजा बंद कर लिया। हालांकि लाइट जल रही थी। मैं तीन बार चक्कर लगा आई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।  आखिर में खिड़की से झांका, तो देखा बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। 

कौन थीं मल्लिका राजपूत? (who was Mallika Rajput?) 
मल्लिका राजपूत एक सिंगर थी। यूपी के सुल्तानपुर की रहने वाली थी। सिंगिग के साथ एक्टिंग भी किया करती थी। साल 2014 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में काम कर चुकी थी। सिंगर शान के एक म्युजिक वीडियो में भी नजर आईं थीं। साल 2016 में मल्लिका राजपूत ने बीजेपी जॉइन किया थ। हालांकि, इसके महज दो साल बाद ही राजनीति न करने का फैसला किया था। 

कविता सम्मेलनों में भी दे चुकी थी प्रस्तुती
फिल्मी और राजनीति के करियर में मल्लिका कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं थी। इसके बाद उनकी रुचि अध्यात्म में बढ़ गई थी। साल 2022 में मल्लिका यूपी के भारतीय सवर्ण संघ से जुड़ी। इसकी संघ की नेशनल सेक्रेटरी चुनी गईं। वह एक प्रशिक्षित कथक डांसर थीं। गजल लिखने का शौक भी रखती थी। कई कविता सम्मेलनों में अपने गजलों की प्रस्तुती भी दे चुकी थीं। वह एक यू ट्यूब चैनल भी चलाती थी। 

चार साल पहले हुई थी शादी
मल्लिका राजपूत की चार साल पहले शादी हुई थी। उनके पति का नाम प्रदीप शिंदे है। ऐसा बताया जा रहा है कि मल्लिक की शादी शुदा लाइफ सही नहीं चल रही थी। मल्लिका राजपूत की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री सकते में हैं। म्यूजिक जगत से जुड़े कई लोगों ने मल्लिका के निधन पर शोक प्रकट किया है। बता दें कि मल्लिका का शव मंगलवार को उसके घर पर मिला था। 

Similar News

Indian Idol 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन: 43 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ देहांत, संगीत जगत में शोक की लहर

‘कांतारा चैप्टर 1’ऑस्कर 2026 में हुई नॉमिनेट: ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई, कहा- 'ये इतिहास है'