शाहरुख खान के को-एक्टर शरद कपूर पर यौन शोषण का केस: पीड़िता बोली- 'बेडरूम में बुलाकर गलत हरकत की'

Sharad Kapoor: शाहरुख खान के साथ फिल्म जोश में नजर आ चुके एक्टर शरद कपूर पर सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगा है। एक महिला ने एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। जानिए पूरा मामला।

Updated On 2024-11-30 15:50:00 IST
शरद कपूर अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जोश' में नजर आए थे।

Sharad Kapoor: अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जोश' में नजर आ चुके एक्टर शरद कपूर यौन शोषण का केस दर्ज हुआ है। एक महिला ने उनपर सेक्शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि शरद कपूर ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 32 वर्षीय महिला ने मुंबई की खार पुलिस में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने किया खुलासा
खार पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शरद कपूर ने काम दिलाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया और उसके गलत हरकत की। पीड़िता के मुताबिक, वह फेसबुक के जरिए शरद कपूर के संपर्क में आई थी, जिसके बाद  वीडियो कॉल के जरिए उनकी बातचीत शुरू हुई। शरद ने उनसे कहा कि वह मिलकर फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करना चाहते हैं। इसके बाद एक्टर ने फोन पर अपनी लोकेशन भेजी और उसे खार स्थित ऑफिस में आने को कहा। जब पीड़िता वहां गई तो पता चला वो उनका ऑफिस नहीं बल्कि घर था।

ये भी पढ़ें- Reveals: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद कल्कि केकलां ने झेली मुसीबतें, रहने को नहीं मिली छत, दर-दर भटकीं

'घर में बुलाकर गलत तरीके से छुआ'
शिकायत में पीड़िता ने खुलासा किया कि जब वह बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित लोकेशन पर पहुंची तो एक आदमी ने दरवाजा खोला और अंदर से शरद कपूर ने आवाज देकर अपने बेडरूम में आने को कहा। शरद ने पीड़िता को रूम में बुलाकर कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। शाम को एक्टर ने महिला को वॉट्सऐप पर अभद्र भाषा के साथ मैसेज भेजा। पीड़िता ने पूरी घटना अपने एक दोस्त को बताई जिसके बाद उन्होंने पास के खार पुलिस स्टेशन में शरद कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शरद कपूर फिल्म 'जोश' के अलावा 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'एलओसी कारगिल', 'लक्ष्य' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

Similar News