Salman Khan Firing Case: सलमान खान फायरिंग मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से हुआ अरेस्ट

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में छठवां आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से अरेस्ट किया है।

Updated On 2024-05-14 11:40:00 IST
Salman Khan

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की घटना में बड़ा एक्शन हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस केस में एक और आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। ये मामले में छठवां आरोपी है जिसे पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद से पकड़ा है।

पकड़े गए आरोपी आरोपी का नाम हरपाल सिंह बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 7 वर्ष है। आरोपी को मकोका एक्ट के तहत मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को राजस्थान से गिफ्तार किया था जिसका नाम मोहम्मद चौधरी है।

इस मामले में हुआ अरेस्ट
पकड़े गए आरोपी हरपाल सिंह पर आरोप है कि उसने आरोपी मोहम्मद चौधरी को पैसे देकर रेकी करवाने के लिए कहा था। जिसके ऑर्डर पर पहले पकड़े जा चुके दो आरोपियों ने सलमान के घर और पनवेल वाले फार्महाउस पर रेकी की थी। फिलहाल पुलिस छठवें आरोपी को 14 मई को मुंबई लाकर पूछताछ कर रही है। 

बता दें, अब तक मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में शूटर सागर पाल, विक्की गुप्ता, अनुज थापन और सोनू बिश्नोई को गिरफ्तार कर चुके हैं। आरोपी अनुज थापन ने गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद ही पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। 

14 अप्रैल को दिया वारदात को अंजाम
मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई मुख्य आरोपी हैं। दोनों के खिलाफ वांछित आरोपी के तौर पर केस दर्ज किया गया है। बता दें, अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को दो शूटरों ने हवाई फायरिंग की थी। 3 गोलिंया बिल्डिंग पर भी लगी थीं। क्राइम ब्रांच ने दो शूटर्स विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। फिलहाल अबतक 5 आरोपी गिरफ्त में हैं। इस मामले के बाद से ही सलमान खान की सिक्योरिटी में इजाफा हुआ है। 

Similar News