Ranbir Kapoor New Look: काला चश्मा, नई हेयरस्टाइल! रणबीर कपूर का नया लुक देखा क्या? Photos Viral

'रामायण' फिल्म की शूटिंग के बीच एक्टर रणबीर कपूर ने अपना नया हेयरकट करवाया है। इस नए लुक में रणबीर जबरदस्त लग रहे हैं। सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उनकी लेटेस्ट लुक की फोटोज पोस्ट की हैं।

Updated On 2024-05-09 12:41:00 IST
Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor New Look: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। चाहे 'एनिमल' की सक्सेस हो या अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण', रणबीर इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। अपनी अपकमिंग माइथलॉजिकल फिल्म 'रामायण' में एक्टर श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे जिसके लिए वह इन दिनों काफी मेहनत कर रहे हैं। बीते दिनों पहले उनकी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें पहली बार उन्हें राम के अवतार में देखा गया था।

रणबीर का नया लुक
इसी बीच रणबीर कपूर ने अपने लुक में कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने अपना नया हेयर स्टाइल करवाया है जिसमें वह बेहद डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से नया हेयर कट लिया है जिसकी तस्वीरें ने स्टाइलिस्ट ने 9 मई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर एक दम नए लुक में दिख रहे हैं।

जबरदस्त है हेयरस्टाइल
ट्रिम्ड बीयर्ड, काला चश्मा और स्पाइक्स वाले नए हेयर कट में रणबीर कपूर का ये नया लुक जबरदस्त है। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहनी है और फोटो के लिए पोज देते दिख रहे हैं। एक्टर का नया लुक देख फैंस भी दीवाने हो गए हैं। आलिम हकीम के इस पोस्ट पर तमाम फैंस कमेंट कर हैंडमस रणबीर कपूर की तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रणबीर तो किसी भी हेयर कट में धांसू लगते हैं। अन्य ने लिखा रणबीर सबसे बेस्ट हैं। तो वहीं अन्य यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया।

'रामायण' के लिए अपनाया लुक?
'रामायण' में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस रोल के लिए वह दिन रात कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। आए दिन उनके फिटनेस ट्रेनर्स रणबीर के वर्कआउट और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बता दे, फिल्म में उनके अपोजिट साई पल्लवी कास्ट की गई हैं जो सीता का रोल निभाएंगी। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अगले साल दिवाली 2025 में रिलीज होगी।
 

Similar News