Controversy: बेटी के जन्म के बाद प्रिंस नरूला-युविका के रिश्तों में आई दरार! एक्टर ने वाइफ को क्यों कहा 'झूठा'? जानिए

Prince Narula-Yuvika Chaudhary: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लड़ाई अब पब्लिकली सामने आ गई है। शादी के 6 साल बाद कपल हाल ही में एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। ऐसे में उनके बीच दरार की खबरें तूल पकड़ रही हैं।

Updated On 2024-12-03 14:58:00 IST
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने साल 2018 में शादी रचाई थी।

Prince Narula-Yuvika Chaudhary Controversy: पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल और 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतिभागी रहे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को लेकर नई कॉन्ट्रोवर्सी बन रही है। कपल के बीच विवाद की खबरें जो अब पब्लिकली सामने आ रही हैं। वो भी ऐसे समय में, जब हाल ही में दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। खबर है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। हाल ही में प्रिंस ने सोशल मीडिया पर वाइफ युविका की ओर इशारा करते हुए उन्हें झूठा करार दिया है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

प्रिंस और युविका की लड़ाई हुई सार्वजनिक
दरअसल प्रिंस नरूला का आरोप है कि उनकी वाइफ युविका ने बेटी की डिलीवरी की बात उनसे छिपाई थी। लेकिन अब हाल ही में युविका ने अपने व्लॉग में कहा कि उन्होंने प्रिंस और उनके परिवार को डिलीवरी डेट की जानकारी दी थी। बता दें, जब युविका चौधरी ने बेटी को जन्म दिया था तब प्रिंस उनके साथ अस्पताल में मौजूद नहीं थे और वह किसी शूटिंग में व्यस्त थे। ऐसे में प्रिंस को लेकर ट्रोलिंग भी हुई थी। अब पत्नी के दावों पर प्रिंस ने उन्हें झूठा बताया है और तंज कसते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की।

ये भी पढ़ें- 'बिग बॉस' फेम कपल युविका-प्रिंस नरूला बने माता-पिता: एक्ट्रेस ने करवाचौथ के दिन बेटी को दिया जन्म

Prince Narula Instagram Story

उन्होंने लिखा- 'कुछ लोग व्लॉग्स में झूठ बोलके सच्चे बन जाते हैं... और कुछ लोग चुप रह कर गलत साबित हो जाते हैं। इस जमाने में रिश्ते से ज्यादा व्लॉग जरूरी है'। दुखद बात है। इस पोस्ट पर प्रिंस ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कयास लग रहे हैं कि उन्होंने पत्नी की ओर इशारा किया है। 

क्या है लड़ाई की वजह?
विवाद तब शुरू हुआ जब युविका ने बच्ची के जन्म की डेट प्रिंस को नहीं बताई थी। बेटी के जन्म के बाद युविका अपनी मां के घर रहने लगी थीं। वहीं प्रिंस का दावा है कि बच्ची के जन्म की ड्यू डेट की तारीख की जानकारी उन्हें युविका नहीं बल्कि किसी और से मिली थी। वहीं अब दोनों के बीच जुबानी जंग पब्लिकली रूप से समाने आने लगी है। बता दें, कपल ने 19 अक्टूबर 2024 को एक बेटी- एक्लीन का स्वागत किया था। वहीं प्रिंस और युविका ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस 9 से शुरू हुई थी। 

Similar News