Govinda: गोली लगने के 3 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, व्हील चेयर पर बैठकर फैंस का किया शुक्रिया

Govinda Discharged: गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर पैर से गोली निकाल दी थी। अब 3 दिन बाद एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Updated On 2024-10-04 13:57:00 IST
Govinda Discharged From Hospital After Suffering Bullet Injury

Govinda Discharged From Hospital: मशहूर अभिनेता व शिव सेना नेता गोविंदा को पैर में गोली लगने से हुई सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। शुक्रवार को डिस्चार्ज होने के बाद वह वील चेयर पर बैठकर मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल के बाहर दिखे जहां उन्होंने अपने फैंस और मीडिया कर्मियों का शुक्रिया अदा किया। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। 

1 अक्टूबर को गोविंदा को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। उनके पैर में गोली लगी थी जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाली थी। जिसके बाद वे 3 दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में थे। उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट करने के बाद 4 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गोविंदा अस्पताल के बाहर वीलचेयर पर बैठे नजर आए। उनके पैर पर सर्जरी के बाद प्लास्टर बंधा दिख रहा है। 

डिस्चार्ज होते ही गोविंदा ने हाथ जोड़कर और फ्लाइंग किस देकर अपने फैंस का आभार जताया और उनके लिए दुआएं मांगने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। ANI द्वारा जारी वीडियो में गोविंदा ने फैंस का आभार जताते हुए कह रहे हैं-  "मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं... सीएम शिंदे, पुलिस और प्रेस को धन्यवाद देता हूं। विशेष रूप से मेरे प्रशंसक जिन्होंने मेरे लिए इतनी प्रार्थना की और प्यार दिया... मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।"

60 वर्षीय गोविंदा का हालचाल लेने के लिए अस्पताल के बाहर उनके प्रशंसकों का हुजूम देखने को मिला। एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी फैंस का धन्यवाद जताया औह ग्रीट किया। सुनीता आहुजा ने बताया है कि गोविंदा को 6 हफ्ते तक बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। उनके घर में खुशी का माहौल है और वह जल्द इससे रिकवर हो जाएंगे।

बता दें, गोविंदा को पैर में गोली लग गई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर उनके पैर से बुलट निकाली थी। एक्टर को पैर में 8-10 टांके आने की बात सामने आई है। फिलहाल वह बेड रेस्ट पर रहेंगे। 

क्या हुआ था गोविंदा को?
1 अक्टूबर की सुबह गोविंदा अपने घर में थे। वह सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे। उस दौरान वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे। उनके हाथ से रिवॉल्वर गिरने से गोली चल गई और मिस फायरिंग होकर गोली उनके पैर में जा लगी। उन्हें तुरंत मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां सर्जरी के बाद एक्टर के पैर से गोली निकाली गई थी। जब ये हादसा हुआ तब एभिनेता घर में अकेले थे और उनकी पत्नी सुनीता जयपुर में थीं जो खबर मिलते ही तुरंत मुंबई लौटी थीं। अब एक्टर की हालत स्थिर है। और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

Similar News