Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की पार्टी में दिखा सितारों का मेला, पति विक्की संग अंकिता लोखंडे और मुनव्वर-चाहत भी आए नजर

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की वाइफ नूरन ऐली ने अपने पति के लिए एक स्पेशल पार्टी रखी, जिसमें बीबी18 के सभी मेंबर और TV के कई बड़े सितारे नजर आए।

Updated On 2025-01-22 11:43:00 IST
Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की पार्टी में दिखा सितारों का मेला, अंकिता लोखंडे संग मुनव्वर-चाहत भी आए नजर

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के पहले रनरअप रहे टीवी अभिनेता विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने रियलिटी शो से बाहर आने के बाद उनकी वाइफ नूरन ने एक शानदार सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में दोस्तों और करीबी लोगों के साथ-साथ छोटे पर्दे के कई चर्चित चेहरे शामिल हुए। इस शानदार पार्टी में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईडन रोज, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा जैसे बड़े सितारे नजर आए। वहीं पार्टी में सारा आरफीन खान और चाहत पांडे जैसे नामचीन कलाकारों की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए।

पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं एक वीडियो में विवियन अपने दोस्तों को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। फैंस इस खास पल को बेहद पसंद कर रहे हैं।

केक पर टिकी सभी की निगाहें 
इस पार्टी का केक भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस केक पर विवियन की तस्वीर बनी हुई थी और लिखा था, "किंग ट्रॉफी जीतते हैं, लेकिन लीजेंड दिल जीतते हैं।" दरअसल, यह खास केक उनके एक फैन ने भेजा था, जिसे देखकर विवियन बेहद खुश हुए। इसी बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चाहत पांडे विवियन को अपने हाथों से केक खिलाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

पार्टी में मुनव्वर फारुकी ने पैपराजी से मजेदार बातचीत की। जब उनसे करणवीर मेहरा की जीत पर सवाल किया गया, तो मुनव्वर ने हंसते हुए कहा, "करणवीर को बधाई... और क्या चाहिए? हमें तो लगा था कि विवियन और रजत वोटिंग में टक्कर में होंगे, लेकिन बीच में ये तीसरा आ गया।" उनके इस बयान पर सभी जमकर हंसे।

हालांकि बिग बॉस 18 का खिताब करणवीर मेहरा ने जीता, लेकिन विवियन ने अपने फैंस को ही अपनी असली जीत बताया। उन्होंने कहा, "मेरे फैंस ने जो प्यार और सपोर्ट दिया, वह किसी भी ट्रॉफी से बड़ा है।" इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। फैंस को अपने पसंदीदा सितारों की मस्ती और हंसी-ठिठोली भरी झलकियां खूब भा रही हैं।

Similar News