PHOTOS: शादी के बंधन में बंधीं साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन, लाल जोड़े में बनीं एक्टर उमापति रमैया की दुल्हन

साउथ एक्टर अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन ने अपने पार्टनर उमापति रमैया से शादी कर ली है। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों तेलुगु-तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं।

Updated On 2024-06-12 11:17:00 IST
Aishwarya Arjun Wedding Photos

Aishwarya Arjun Wedding: तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके साउथ एक्टर अर्जुन सरजा (Arjun Sarja) की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन शादी के बंधन में बंध गई हैं। ऐश्वर्या ने पॉपुलर एक्टर थंबी रमैया के बेटे उमापति रमैया से शादी की है। कपल ने 10 जून 2024 को चेन्नई में सात फेरे लिए थे। अब दोनों की वेडिंग फोटोज सामने आ गई हैं।

 

ऐश्वर्या और उमापति ने एक्ट्रेस के पिता अर्जुन सरजा द्वारा चेन्नई में बनवाए गए हनुमान मंदिर में अपने परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी की।

 

ऐश्वर्या अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। लाल रंग के जोड़े में एक्ट्रेस खूबसूरत दुल्हन बनीं दिख रही हैं।

 

शादी के खास मौके पर ऐश्वर्या अर्जुन ने लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी जिसपर गोल्डन टच का वर्क दिया गया है। ऐश्वर्या ने अपने ब्राइडल लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी से पूरा किया जिसमें उन्होंने गले में चोकर नेकलेस, हार, माथा पट्टी, हैवी झुमके, चूड़ियां पहनीं और बालों को गजरे से सजाया। 

 

तो वहीं दूल्हा बने उमापति रमैया ने व्हाइट धोती-शर्ट पहनकर पारंपरिक आउटफिट पहना। तस्वीरों में ऐश्वर्या और उमापति शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।

 

अन्य फोटो में एक्ट्रेस अपने दूल्हे राजा को वरमाला पहनाती दिख रही हैं। कैंडिड फोटो में उनकी खुशी साफ झलक रही है।

 

इस फोटो में  ऐश्वर्या उमापति का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर ले जाती दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या और उमापति साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

Similar News