Ratan Tata Death: 'एक युग का अंत हो गया' रतन टाटा के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

Amitabh Bachchan pays Tribute to Ratan Tata: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने टाटा के निधन को 'भारत के एक युग का अंत' बताया है।

Updated On 2024-10-10 18:19:00 IST
अमिताभ बच्चन ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Amitabh Bachchan pays Tribute to Ratan Tata: भारत के दिग्गज बिजनेस टाइकून और पद्म विभूषण सम्मानित रतन टाटा के निधन की खबर से पूरा देश शोक में है। 9 अक्टूबर देर रात क्रिटिकल कंडीशन के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री, बॉलीवुड सेलेब्स व अन्य हस्तियां शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने रतन टाटा के निधन को 'भारत के एक युग का अंत' बताया है। अभिनेता ने 10 अक्टूबर को अपने एक्स हैंडल पर एक भावुक पोस्ट करते हुए टाटा को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा- "अभी-अभी श्री रतन टाटा के निधन की खबर मिली... वह बहुत लंबे समय से काम कर रहे थे। एक युग का अंत हो गया... एक बेहद सम्मानित, विनम्र और दूरदर्शिता व दृढ़ संकल्प वाले दूरदर्शी लीडर थे। उनके साथ मैंने कुछ अद्भुत पल बिताए। कई अभियानों के दौरान हमने साथ काम किया था। मेरी प्रार्थनाएं।" बता दें, अमिताभ बच्चन का रतन टाटा से गहरा नाता रहा है।

रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन के साथ बनाई थी फिल्म
देश के बड़े उद्योगपति रहे रतन टाटा सिर्फ एक बिजनेसमैन की शख्सियत से परे थे। उन्होंने हर क्षेत्र में अपना बिजनेस बढ़ाया और सफलता हासिल की। लेकिन इनमें से एक क्षेत्र में उनकी किस्मत नहीं चल पाई थी, वह है फिल्म इंडस्ट्री। जी हां, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमाया था लेकिन हीरो या निर्देशक के रूप में नहीं बल्कि एक निर्माता के तौर पर।

 

इस फिल्म को किया था प्रोड्यूस
रतन टाटा ने इकलौती हिंदी फिल्म प्रोड्यूस की थी जिसका नाम है 'ऐतबार' जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु, सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार थे। फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर थे रतन टाटा। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म कमर्शियली फेल हुई थी जिसके बाद रतन टाटा ने कभी किसी और फिल्म में पैसा नहीं लगाया और 'ऐतबार' उनकी बतौर प्रड्यूसर पहली और आखिरी फिल्म थी।

Similar News